एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: प्रकाश अंबेडकर के करीबी नवनाथ पड़लकर BJP में शामिल, 2024 की अभी से तैयारी

Vanchit Bahujan Aghadi: बारामती में सुप्रिया सुले को घेरने के लिए बीजेपी पिछले कई महीने से काम कर रही है. उसी के तहत नवनाथ पड़लकर की बीजेपी में एंट्री हुई है.

Navnath Padalkar Join BJP: वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. प्रकाश अंबेडकर के करीबी नवनाथ पड़लकर ने वंचित बहुजन अघाड़ी को अलविदा कह दिया है और BJP में शामिल हो गए हैं.  

नवनाथ पड़लकर के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में एनसीपी को घेरने में मदद मिलेगी. दरअसल नवनाथ पड़लकर बारामती लोकसभा से आते है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे थे. बारामती लोकसभा सीट से ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं. 

सुप्रिया सुले को घेरने तैयारी
ऐसे में बीजेपी बारामती में सुप्रिया सुले के बहाने शरद पवार को घेरने की रणनीति बना रही है. बारामती में सुप्रिया सुले को घेरने के लिए बीजेपी पिछले कई महीने से काम कर रही है. उसी के तहत नवनाथ पड़लकर की बीजेपी में एंट्री हुई है. 

नवनाथ पड़लकर धनगर समाज से आते हैं. बारामती लोकसभा में धनगर समाज काफी अहमियत रखता है. सूत्रों के मुताबिक, नवनाथ पड़लकर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

अंबेडकर ने शरद पवार पर लगाए थे आरोप
बता दें कि वंचित बहुजन आघाड़ी का उद्धव बाला साहेब ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन है. ऐसे में पिछले महीने प्रकाश अंबेडकर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को बीजेपी का आदमी करार देकर सनसनीखेज आरोप लगाया था. प्रकाश अंबेडकर ने एबीपी न्यूज को बताया था कि देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का शपथ ग्रहण शरद पवार के कहने पर किया गया. 

मायने रखता है अंबेडकर का बयान
वहीं प्रकाश अंबेडकर का यह बयान इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि यह ऐसे वक्त दिया गया जब उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की. उद्धव बाला साहेब ठाकरे वाली शिवसेना महा विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन में है और इस गठबंधन का प्रमुख शरद पवार को माना जाता है. लिहाजा ऐसे वक्त प्रकाश अंबेडकर का यह बयान महा विकास आघाड़ी में दरार पैदा कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया गौरी बनीं मद्रास हाई कोर्ट की जज, SC ने खारिज की विरोध करने वाली याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जवाब को तैयार, 2 बजे तक लिखकर दें कि...', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह का बड़ा बयान
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget