एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: चादर लगी फटने तो ... याकूब मेनन था फादर, महाराष्ट्र में योजनाओं की घोषणा पर खूब चले सियासी बाण

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सरकार ने बजट पेश किया और कई योजनाओं की घोषणा भी की. इसको लेकर विरोधियों ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला किया तो उनको जवाब भी दिया गया.

Maharashtra Budget: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने शुक्रवार (28 जून) को मौजूदा सरकार का आखिरी बजट पेश किया, जिसमें वित्त मंत्री अजीत पवार ने कई घोषणाएं कीं. हालांकि विपक्ष इसे खोखला बजट बता रहा है. एनसीपी नेता अजीत पवार ने बतौर वित्त मंत्री अपने कार्यकाल का आख़िरी बजट पेश किया. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में NDA को लगे झटके के बाद, इस बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े हुए कई लुभावने ऐलान किए गए.

बजट में महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता का ऐलान किया गया है. इसे योजना के लिए लगभग 46 हज़ार करोड़ रुपए आवंटित किए गए. मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत पांच लोगों के परिवार में हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे. वहीं कपास और सोयाबीन की फसल के लिए सभी किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐलान किया गया. इसके अलावा, 7.5 हॉर्स पावर का पम्प इस्तेमाल करने वाले किसानों के बिजली बिल भी सरकार ने माफ़ करने का ऐलान किया है.

चादर लगी फटने.. खैरात लगी बटने- उद्धव ठाकरे

इस बजट पर उद्धव ठाकरे ने जमकर आलोचन की. उन्होंने कहा कि जब इस चुनाव में मिली हार मिली तो इनको जनता की याद आई. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “चादर लगी फटने तो खैरात लगी बटने”. वहीं, महाविकास आघाडी के नेताओं ने कहा कि इस बजट को चुनाव के पहले कुछ वर्ग को रिझाने के लिए सरकार ने यह आखरी दांव चला है. सरकार ने आज पेट्रोल, डीजल की कीमत को कम किया. हम इसका स्वागत करते हैं. बजट में बड़े-बड़े अनाउंसमेंट कर दिए गए लेकिन पैसे कहां से आएंगे. मतदाताओं को लुभाने के लिए सरकार ने ऐसे ऐलान किए हैं.

याकूब मेमन था फादर, इसलिए याद आई चादर - शिंदे

उद्धव ठाकरे को जवाब देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिसने औरंगजेब और याकूब मेमन को अपना फादर माना है उसे चादर ही दिखाई देगा. लाडली बहन योजना पर ठाकरे ने शिंदे पर हमला किया था उसका जवाब देते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे तो लाडला बेटा योजना चला रहे थे.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: NEET केस में पुलिस की पकड़ में आए दो टीचर, ज्यादा नंबर दिलाने के लालच में रखी थी 5 लाख की मांग

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget