एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव को इस्तीफा देने से आखिर किसने रोका? क्यों देना चाहते थे इस्तीफा

Uddhav Thackeray Politics: शिवसेना में बगावत के बाद शरद पवार और अजीत पवार से मुलाकात से पहले ही उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने का मन बना लिया था.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत की वजह से महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) पर सियासी संकट गहरा गया है. 21 जून को बगावत की खबर आते ही महाविकास अघाड़ी खेमे में हलचल मच गई थी. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेता इस संकट से निकलने की लगातार कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) और अजीत पवार (Ajit Pawar) उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए मातोश्री (Matoshree) पहुंचे थे. खबर है कि शिंदे गुट की बागवत के बाद उद्धव ठाकरे सीएम पद से इस्पीफा देना चाहते थे, लेकिन NCP प्रमुख शरद पवार ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया.

शरद पवार और अजीत पवार से मुलाकात से पहले ही उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने का प्लान बना लिया था. बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे नहीं चाहते थे कि पार्टी में बगावत के बाद वो सीएम बने रहें.

उद्धव को इस्तीफा देने से आखिर किसने रोका?

कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना में बगावत के बाद अंकगणित को समझ गए थे, इसलिए उन्होंने 21 और 22 जून को ही कुर्सी छोड़ने का मन बना लिया था लेकिन बीजेपी सूत्रों के मुताबिक शरद पवार उन्हें ये समझाने में कामयाब रहे कि वो सीएम पद से इस्तीफा न दें. दावा है कि इसी बात को पुख्ता करने के लिए शरद पवार और अजीत पवार मतोश्री का चक्कर काट रहे थे. ताकि उद्धव का उन पर भरोसा बना रहे.

क्यों इस्तीफा देना चाहते थे महाराष्ट्र सीएम?

महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्टी सीएम और एनसीपी (NCP) के नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि सबकुछ उद्धव ठाकरे के स्पोर्ट में है. लेकिन उद्धव ठाकरे को बागियों के तेवर का एहसास होने लगा था, शायद इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री आवास वर्षा को छोड़ने का फैसला लिया और मातोश्री में शिफ्ट हो गए थे. अब फ्लोर टेस्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट अपनी रणनीति बनाने में जुटा है तो वहीं बीजेपी की सियासी घटनाक्रम पर पैनी नजर है.

ये भी पढ़ें-

Maharashtra: शिवसेना विधायक राहुल पाटिल ने जताया उद्धव पर भरोसा, कहा- शिंदे गुट से जुड़ने का मन नहीं

Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे गुट को लगेगा झटका! आदित्य ठाकरे ने किया है ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget