एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: CM की कुर्सी पर बढ़ा सस्पेंस, फडणवीस टू पवार किसको मिलेगा मुख्यमंत्री का खिताब?

Maharashtra Politics Over CM: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है. एक तरफ फडणवीस तो दूसरी तरफ पवार के सीएम बनने के पोस्टर नजर आए हैं. शिंदे के हाथ से सीएम की कुर्सी जाने की अटकलें भी तेज हैं.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति का माहौल इस वक्त काफी गरम है. इस आग में घी डालने का काम किया है धाराशिव में अजित पवार को राज्य का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले पोस्टर-बैनर ने. इससे साफ नजर आने लगा है कि पर्दे के पीछे बहुत कुछ घटित हो रहा है. वहीं, दूसरी तरफ नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के बैनर भी दिखाई पड़े. यहां फडणवीस को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं. अब सीधा सवाल उठ रहा है कि क्या फडणवीस शिंदे की जगह लेने वाले हैं? क्या शिंदे सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं. चलिए एक नजर डालते हैं महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक पर. 

राजनीतिक घमासान के बाद इसे तेज करने का काम एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने किया है. इस पोस्टर वॉर के बाद उनका एक ट्वीट सामने आया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तीन दिन की छुट्टी पर हैं. वह परेशान हैं, क्योंकि बीजेपी आलाकमान ने शिंदे को कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपने पदों की अदला-बदली करने के लिए कहा है. उनका दावा है कि इसी वजह से वह नाखुश हैं और छुट्टी पर हैं. 

वहीं, इन सबसे बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पोस्टर लगते रहे हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही हैं. वह काफी अच्छा काम कर रहे है. राजनीतिक माहौल में गहमा-गहमी उस वक्त देखने को मिल रही है जब सुप्रीम कोर्ट से शिंदे से जुड़े मामले का फैसला कभी भी आ सकता है. ऐसे में शिंदे का अचानक छुट्टी पर जाना कई सवाल खड़े कर देता है.

क्या प्लान बी पर काम कर रही बीजेपी?

चर्चा यह भी है कि बीजेपी किसी दूसरी योजना पर भी काम कर रही है और इस प्लान के मेन हीरो क्या अजीत पवार होंगे? इस तरह के कई सवाल राजनीतिक गलियारों में उठाए जा रहे हैं. लगातार अजित पवार के सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं भी तेज हो रही हैं. हालांकि, वह खुद इन बातों को अफवाहें बता चुके हैं, लेकिन उनका गुपचुप तरीके से बैठकें करना किसी और तरफ ही इशारा कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Parkash Singh Badal Death: 1996 में दिया पंजाबी और पंजाबियत का नारा, कुछ ऐसा था 5 बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल का अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget