एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: राज्यपाल के पत्र का जवाब देने को महाराष्ट्र पुलिस तैयार, बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर भेजी गई थी चिट्ठी

Governor Letter Reply: बागी विधायकों की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा था जिसका जवाब पुलिस को देना है.

Governor Letter: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (Shivsena) के दो फाड़ होने के बाद बागी विधायकों (Rebel MLA) की सुरक्षा को लेकर कई सवाल किए गए थे. इसी सुरक्षा को लेकर राज्यपाल (Governor) ने महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) को भी एक पत्र लिखा था जिसका जवाब महाराष्ट्र पुलिस ने तैयार कर लिया है. अब पुलिस राज्यपाल के पत्र का जवाब देने के लिए तैयार है. पुलिस ने इस पत्र के जवाब में कहा है कि जितने भी विधायक गुवाहाटी (Guwahati) गए हैं उनके परिवार और कार्यालय की सुरक्षा के लिए 25 जून से ही पुलिस बल तैनात किया गया है.

पुलिस ने कहा है कि एक-एक विधायक के घर और ऑफ़िस पर पुलिस बल कल से ही तैनात किया गया है. इसके साथ ही एक-एक विधायक के परिवार और कार्यालय की सुरक्षा के लिए लगभग 15 पुलिसबल को तैनात किया गया है. आपको बता दें की आज महाराष्ट्र के राज्यपाल ने बागी विधायकों को सुरक्षा देने को लेकर पत्र लिखा था. महाराष्ट्र पुलिस अब इस पत्र का जवाब कल राज्यपाल को देगी.

शिंदे गुट ने बताया जान को खतरा

बीते दिन ही एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बागी विधायक दीपक केसरकर ने महाराष्ट्र में खुद पर हमले का खतरा जताया था. उन्होंने कहा था कि अभी लोग गुस्से में हैं ऐसे में वहां जाना ठीक नहीं. राज्य में वापस लौटने को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी हम नहीं जा सकते, हम लोगों के लिए खतरा है. तो वहीं आज की बैठक में इसी मुद्दे को लेकर चर्चा हुई कि मुंबई सुरक्षित कैसे पहुंचा जाए.

गुवाहाटी में डटे हुए बागी विधायक

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह से महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के मंत्री व शिवसेना (Shiv Sena) विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) एमवीए (MVA) सरकार से बगावत करने के बाद कई विधायकों के साथ असम (Assam) के गुवाहाटी में ठहरे हुए हैं. उनके साथ लगभग 50 विधायक मौजूद हैं जिनमें से अधिकतर शिवसेना के हैं. कई बागी विधायकों के घर और कार्यालयों पर हमले भी किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: सभी बागियों की सिक्योरिटी को लेकर राज्यपाल की DGP को चिट्ठी, शिंदे गुट ने बताया था जान को खतरा

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: बागियों की बैठक...केंद्र से सुरक्षा और उद्धव की सेना का विरोध प्रदर्शन, जानिए महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget