एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: बागियों की बैठक...केंद्र से सुरक्षा और उद्धव की सेना का विरोध प्रदर्शन, जानिए महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?

Rebel MLA Politics: महाराष्ट्र में जब से एकनाथ शिंदे बागी विधायकों को लेकर गुवाहाटी रवाना हुए हैं तब से घमासान मचा हुआ है. यहां आए दिन नए दाव पेंच देखने को मिल रहे हैं. जानिए यहां का हर पहलू.

Eknath and Uddhav: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में हर रोज घमासान की स्थिति बनी हुई है. राज्य में मचा सियासी संग्राम फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. एक तरफ जहां शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde ) मोर्चा संभाले हुए हैं और अपने विधायकों के साथ उनकी बैठक हो रही है वहीं उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अब इस खेल में बीजेपी (BJP) की एंट्री हो गई है. केंद्र की बीजेपी सरकार ने बागी विधायकों को वाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा (Y Plus Security) मुहैया कराई है.

उधर उद्धव के समर्थन वाली शिवसेना ने कई जगह विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी है. इसके अलावा एक जानकारी ये भी आ रही है कि एकनाथ शिंदे के धड़े के 20 विधायक उद्धव ठाकरे से भी संपर्क बनाए हुए हैं. ये विधायक बीजेपी के साथ जाने के लिए राजी नहीं है. इसके अलावा गुवाहाटी में मौजूद में शिंदे ग्रुप उद्धव के समर्थन में खड़े विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है. इस संबंध में शिंदे ग्रुप की एक बैठक भी हुई है जिसमें कानूनी दांव पेंच के बारे में चर्चा की गई है.

आदित्य ठाकरे की चुनौती

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों को चुनौती देते हुए कहा है कि वो एक बार विधानसभा में मेरे सामने आकर बैठ जाएं. इसके साथ ही उन्होंने बागी विधायकों को मिल सुरक्षा पर व्यंग करते हुए कहा कि आज इन लोगों को सुरक्षा मिली है कल हेलिकॉप्टर भी मिलेगा. इसके उन्हें कोई परवाह नहीं है. फ्लोर टेस्ट पर ठाकरे ने कहा कि आज नहीं तो कल फ्लोर टेस्ट तो होना ही है. उन्होंने ये भी कहा कि शिंदे ग्रुप के 20 के आसपास विधायक हमारे संपर्क में भी हैं.

उद्धव की सेना का बागी विधायकों के खिलाफ जूता मार आंदोलन

पुणे में उद्धव (Uddhav) समर्थकों ने बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इन लोगों के खिलाफ जूता मार आंदोलन चलाया है. इस दौरान उद्धव के समर्थकों ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) समेत बागी विधायकों के पोस्टर पर जूते मारे. उधर, नांदेड़ में शिवसैनिकों ने बागी विधायक बालाजी कल्याणकर के घर के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन (Protest) किया है. तो वहीं ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थक लगातार उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) का विरोध कर रहे हैं. ठाणे में उद्धव ठाकरे के समर्थन में लगाए गए पोस्टर (Poster) पर शिंदे समर्थकों ने कालिख पोत दी. शिंदे समर्थकों ने यहां उद्धव के पोस्टर पर उस हिस्से पर कालिख पोती जहां उनके समर्थन में कुछ बातें लिखी गईं थीं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Crisis: शिवसेना पर दावा पेश करना एकनाथ शिंदे के लिए आसान नहीं! जानें क्या कहता है नियम

ये भी पढ़ें: Maharashtra में राजनीतिक संकट के बीच अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कोरोना संक्रमण के बाद हुए थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के छात्रों ने की प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, 27 बार गोदा चाकू
10वीं के छात्रों ने की प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, 27 बार गोदा चाकू
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget