एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Accident Case: हाईवे पर जिस जगह हुआ था साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट, वहां पर किए गए कई बदलाव

Cyrus Mistry: सायरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की चार सितंबर को चरोटे पुल की रेलिंग से कार टकराने के बाद मौत हो गई थी. चरोटे पुल के तीन लेन वाले रास्ते को बदलकर दो लेन कर दिया गया है.

Cyrus Mistry: महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर उस जगह पर बदलाव किए हैं, जहां टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. 

पालघर के पुलिस अधीक्षक (SP) बालासाहेब पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि दुर्घटना के बाद से पिछले तीन महीने में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए चरोटी पुल पर बदलाव और मरम्मत की गई है.

अलग-अलग जगहों पर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी

बालासाहेब पाटिल ने कहा, "इससे पहले, हमने एक बैठक में फैसला किया था कि राजमार्ग पर चार अलग-अलग जगहों पर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी ताकि दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा सके. इसके अलावा, हमने तीन लेन के मार्ग को दो लेन में बदल दिया और गति सीमा को लेकर बोर्ड लगाए हैं." उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध रूप से सड़क काटने पर रोक लगा दी गई है.

आने वाले दिनों में और बदलाव 

पालघर के पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा, "हमने वाहनों की गति कम करने के लिए रंबल स्ट्रिप्स लगाई, नए डिलेनिएटर और ब्लिंकर्स लगाए और राजमार्ग पर गड्ढों की मरम्मत कराई."

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बदलाव होने की संभावना है. मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की चार सितंबर को चरोटे पुल की रेलिंग से कार टकराने के बाद मौत हो गई थी. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति को गंभीर चोटें आई.

पहले हो चुका है ऑडिट

इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF) के मानद अध्यक्ष केके कपिला ने कहा था कि ऑडिट में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कम लागत वाले उपायों की सिफारिश की गई है. उन्होंने कहा था कि इन उपायों के तहत घुमावदार रास्तों और पुलों से पहले अधिकतम गति सीमा बताने वाले सिंबल, ओवरटेकिंग के खिलाफ चेतावनी, इमरजेंसी रखरखाव, बीच-बीच में खुली जगहों को बंद करने और चालकों को गाइड करने के लिए उचित सिंबल को अंकित करने की सिफारिश की गई थी.

ये भी पढ़ें:Parliament Winter Session: विपक्षी पार्टियों ने गिनाए अपने मुद्दे, सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार ने भी साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे जंतर-मंतर
LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे जंतर-मंतर
CJP Protest: भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत में लैंड करते ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget