एक्सप्लोरर

Maharashtra: पुणे में एनआईए का एक्शन, स्कूल के दो फ्लोर किए कुर्क, पीएफआई के ट्रेनिंग सेंटर के लिए हो रहा था इस्तेमाल

NIA Action Against PFI: महाराष्ट्र में एनआईए ने पीएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के एक स्कूल की बिल्डिंग के दो फ्लोर्स को कुर्क कर दिया है.

PFI Training Centre: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार (16 अप्रैल) को महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल की इमारत की दो मंजिलों को कुर्क कर दिया. एनआईए के मुताबिक, इस स्कूल की इमारत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए शिविर आयोजित कर रहा था और एक समुदाय विशेष के नेताओं और संगठनों पर हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कर रहा था.

ब्लू बेल स्कूल बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल का इस्तेमाल पीएफआई ने भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए किया था. पीएफआई इन परिसरों में निर्दोष मुस्लिम युवकों को संगठन में भर्ती कर रहा था और उन्हें 2047 तक देश में इस्लामिक शासन की स्थापना का विरोध करने वालों को खत्म करने/हमला करने के लिए सशस्त्र और निहत्थे प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा था.

पीएफआई ने बेगुनाह युवाओं को भड़काने का किया काम

एनएआईए ने बताया कि एजेंसी की 13 अप्रैल 2022 को दर्ज एफआईआर मामले में यूए (पी) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत एनआईए ने 'आतंकवाद की ट्रेनिंग का हिस्सा' के रूप में दो मंजिलों को अटैच किया था. 18 मार्च 2023 को एनआईए की विशेष अदालत ने दिल्ली में पीएफआई सहित 20 अभियुक्तों के खिलाफ एक संगठन के रूप में चार्जशीट दायर की थी.

एनआईए ने पिछले साल 22 सितंबर को स्कूल परिसर की दो मंजिलों की तलाशी ली थी. एजेंसी ने आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे, जिनसे पता चला था कि उक्त संपत्ति का इस्तेमाल अपने कैडरों के लिए शस्त्र प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए आरोपियों ने किया था. इन्हें पीएफआई से जुड़ा पाया गया था. प्रशिक्षण शिविरों में निर्दोष मुस्लिम युवाओं को सरकार, साथ ही एक विशेष समुदाय के नेताओं और संगठनों के खिलाफ भड़काने के लिए एक मंच भी दिया गया. इसका उपयोग उनके जुनून को भड़काने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से हिंसक जिहाद को अपनाने के लिए उकसाने के लिए भी किया जाता था.

खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग

भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की संगठन की विचारधारा का विरोध करने वाले प्रमुख नेताओं पर हमला करने और उनकी हत्या करने के लिए नए भर्ती किए गए. पीएफआई कैडरों को खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया था.

पिछले साल पीएफआई पर लगा था बैन

एनआईए की जांच से पहले पता चला था कि आरोपी देश के खिलाफ युद्ध छेड़कर और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराकर भारत में खिलाफत और इस्लामिक शासन स्थापित करने की आपराधिक साजिश का हिस्सा थे. उन सभी की पहचान पीएफआई के वरिष्ठ संवर्गों/ एनईसी सदस्यों/लेखाकारों/ पीएफआई के बैंक खातों के अधिकृत हस्ताक्षर कर्ताओं के रूप में की गई थी. मामले में अन्य आरोपी व्यक्तियों/संदिग्धों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. एनआईए पीएफआई की गतिविधियों की जांच कर रही है, जिसे सितंबर 2022 में 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें: Assam: असम पुलिस ने PFI और CFI के 3 नेताओं को किया गिरफ्तार, 1.50 लाख रुपये नकदी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget