एक्सप्लोरर

Maharashtra: 6 महीने पहले बनवाया था लोहे का पुल, पहली बारिश भी नहीं सह सका, पानी में बह गया

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री रहे आदित्य ठाकरे ने छह महीने पहले तास नदी पर लोहे का पुल बनवाया था जो पहली बारिश भी नहीं सह सका, पानी में बह गया. लोगों ने कहा-हमने मना किया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के आदिवासी इलाक़े शेंद्रीपाड़ा (chhendipada) में ‘तास’ नदी को पार करने के लिए बना लोहे का पुल (Iron Bridge) पहली ही बारिश में बह गया. महज़ 6 महीने पहले ही यह लोहे का पुल बनवाया गया था, जो बाढ़ (Flood)के पानी में बह गया है. इसका हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां की महिलाओं को एक बार फिर लकड़ी का सहारा लेकर तास नदी में बहते तेज पानी के ऊपर से रास्ता पार करना पड़ रहा है.

लोगों की परेशानी देख बनवाया था पुल

लगभग 7 महीने पहले नासिक (Nashik) जिले के त्र्यंबकेश्वर के इगतपुरी सुरगना क्षेत्र में पानी की किल्लत की गंभीर समस्या सामने आई थी. त्र्यंबक तालुका के शेंद्रीपाड़ा में पानी के लिए महिलाओं को लकड़ी के डंडे के सहारे पार करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Video Viral)में वायरल हुआ था. यह वीडियो सीधे तत्कालीन पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे तक पहुंचा था. इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए युवा सेना के कार्यकर्ताओं को तत्काल मौके पर जाकर लोहे का पुल बनाने का आदेश दिया था. तदनुसार, नदी के ऊपर एक लोहे का पुल बनाया गया. कुछ दिनों बाद आदित्य ठाकरे ने खुद इस पुल का उद्घाटन किया था.

पहली ही बारिश में बह गया पुल
पिछले 10 दिनों में त्र्यंबक तालुका, इगतपुरी तालुका के साथ नासिक जिले में भारी बारिश हुई.  कई जगह बाढ़ के हालात भी बने और लोहे का यह पुल उसी बाढ़ के पानी में बह गया. अब फिर से यहां की महिलाओं को जान जोखिम में डालकर बहती नदी के ऊपर से गुजरना पड़ रहा है. महज एक मटका पानी के लिए आदिवासी महिलाओं की जान रोज जोखिम में डाली जा रही है.

गर्मियों में नदी में पानी नहीं रहता, अब बारिश की वजह से नदी में पानी का प्रवाह तेज़ है, सिर पर मटका लेकर महिलाएं  तेज पानी की धार को पार करती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, कुछ दिन पहले इस पुल के बाढ़ के पानी में डूबे होने की तस्वीर सामने आई थी और अब यह पुल ही बह गया है. इसलिए हमें फिर से लकड़ी के गत्ते की मदद से बहते पानी को पार करना पड़ रहा है. 

स्थानीय लोगों ने पुल बनाते समय चेतावनी भी दी थी 

तत्कालीन पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने युवा सेना के माध्यम से तास नदी पर लोहे का पुल बनवाया था. पुल को 30 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थापित किया गया था.लेकिन साथ ही, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और युवा सेना के पदाधिकारियों को सूचित किया था कि मानसून के मौसम में पुल पानी के नीचे रहेगा और पुल का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया और अब यह पुल मानसून के दौरान पूरी तरह से बह गया है.ऐसे में एक बार फिर महिलाओं की किस्मत में जानलेवा तरीक़े से गुजरने की नौबत आ गई है. 

ये भी पढ़ें:

Indigo Flight Bomb Scare: पटना एयरपोर्ट पर बम के नाम पर मचा हड़कंप, रद्द करनी पड़ी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट

Presidential Election Result 2022: राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने दी बधाई, जानिए क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग, एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग, एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग'
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget