एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 400 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए बदला गया नेशनल हाइवे का रास्ता, जानें पूरा मामला

सैकड़ों साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की साथ ही महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से भी गुजारिश की कि इस पेड़ को ना काटा जाए.

मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली जिले में 400 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए नेशनल हाईवे का रास्ता बदल दिया गया. दरअसल रत्नागिरी और नागपुर हाईवे के विस्तारीकरण का काम चल रहा है, जिसको देखते हुए इस मार्ग पर आने वाले बहुत सारे पेड़ों को काटा जा रहा है, लेकिन इसी रास्ते में एक 400 साल पुराना पेड़ जब आया और उसको काटने की बारी आई तो पूरा पर्यावरण प्रेमी समाज जुट गया और वहां चिपको आंदोलन शुरू हो गया.

सांगली के मिरज तालुका से पंढरपुर जाने वाले राज्य मार्ग पर पड़ता है भोसे गांव और यहां यालम्मा मंदिर और यहीं पर मौजूद है 400 साल पुराना विशाल वट वृक्ष, जिसकी शाखाएं भी 400 मीटर में फैली हैं, जिसकी वजह से हाइवे के मार्ग में बाधा आ रही थी, जिसको देखते हुए इस वृक्ष की शाखाओं को काटने का निर्णय लिया गया था, लेकिन वहां के तमाम ग्रामीणों, पर्यावरण प्रेमियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

सैकड़ों साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की साथ ही महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से भी गुजारिश की कि इस पेड़ को ना काटा जाए. महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खत लिखकर इस प्राचीन पेड़ को बचाने की विनती की. उसके बाद इस 400 साल पुराने वट वृक्ष को किसी भी तरह के नुकसान ना करने का फैसला लिया गया और इस नेशनल हाईवे के रास्ते को ही बदल दिया गया.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पंढरपुर का मेला पूरी दुनिया में मशहूर है और जब पंढरपुर के यात्री यहां से गुजरते हैं, तो यह पेड़ उनकी आराम की एक सबसे बड़ी जगह होती है और इस पेड़ से पंढरपुर यात्रा के प्रेमियों और तमाम वन्य प्रेमियों का काफी लगाव है. इस महामार्ग के बनने के दौरान सैकड़ों पेड़ काटे गए, लेकिन यहां के ग्राम वासियों, वन्य प्रेमियों द्वारा कोई भी विरोध नहीं किया गया, लेकिन जब इस 400 साल पुराने वट वृक्ष को काटने की बात आई तो, सब लोग इसके विरोध में खड़े हो गए और आखिर सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना पॉजिटिव, इन मंत्रियों को सौंपा कामकाज  जानिए देश में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अभी तक किस-किस जगह हुआ है 

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget