एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नांदेड़ में साधु की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- लूटपाट बनी हत्या की वजह

नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, रात 12 से साढ़े 12 बजे के बीच इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. वारदात नांदेड़ के उमरी तालुका के नागठाना इलाके की है.

मुंबई: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक साधु और उसके एक सेवादार की हत्या के मामले में पुलिस ने साईंनाथ लंगोटे नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह लूटपाट ही बनी. आरोपी साधु का भक्त भी बताया जा रहा है लेकिन लूटपाट के चक्कर में साधु की हत्या कर डाली. वारदात नांदेड़ के उमरी तालुका के नागठाना इलाके की है.

नांदेड़ के एसपी विजय कुमार मगर ने बताया कि साधु के ऊपर मिर्ची पाउडर डालकर गला दबाकर हत्या की गई. हत्या के बाद आरोपी शव के साथ भागने की फिराक में था. वह गाड़ी में साधू का शव ले जा रहा था. जब गाड़ी मठ के गेट पर टकराई तो वह फरार हो गया. आरोपी साधु के पैसे और लैपटॉप सब लेकर भाग रहा था.

पुलिस इसमें दूसरे एंगल की भी जांच कर रही है. आरोपी शव लेकर क्यों भाग रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया. क्या गांव वालों की साधु के साथ कोई रंजिश थी, इस एंगल से भी जांच की जा रही है.

बीती रात साधु की हत्या की वारदात हुई. साधु बालब्रह्मचारी शिवाचार्य की हत्या की गई और शिवाचार्य के अलावा गांव के ही भगवान शिंदे नाम के शख्स की भी लाश मिली है. भगवान शिंदे, शिवाचार्य के सेवादार बताए जा रहे हैं. नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, रात 12 से साढ़े 12 बजे के बीच इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

इस घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. पिछले एक महीने के अंतराल में ये साधु के हत्या की दूसरी घटना है. इससे पहले पालघर में भी साधुओं की हत्या कर दी गई थी. बीजेपी ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी का कहना है कि एक महीने के अंतराल में ही ये दूसरे साधु की हत्या हुई है. सरकार ने सुनिश्चित करे कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा हो. बीजेपी नेता राम कदम ने साधु की हत्या पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है. नांदेड़ में साधु की हत्या से संत समाज आहत है.

Coronavirus: मानसून में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत, हम स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ तैयार- उद्धव ठाकरे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
CJP प्रोटेस्ट: सौरव दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौंकाने वाला दावा- 'हमें आशंका है कि...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget