एक्सप्लोरर

Maharashtra MLC Election: कांग्रेस ने MLC चुनाव में दिया था पिता को टिकट फिर भी नहीं दाखिल किया पर्चा, अब बेटे ने निर्दलीय भरा नामांकन

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र के विधान परिषद की 5 सीटों पर 30 जनवरी को चुनाव होना है. वोटों की गिनती 2 फरवरी को होगी.

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर एक तरफ सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी तो दूसरी तरफ नासिक स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. सुधीर तांबे ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बात नहीं मानी. वहीं, इस पर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि इसका कारण उन्हें नहीं पता. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद नाशिक विभाग स्नातक सीट (Nashik Division Graduates) से डॉ. सुधीर तांबे को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं भरा. उनके बेटे सत्यजीत तांबे ने नॉमिनेशन फॉर्म निर्दलीय के तौर पर भर दिया. इसी के साथ नामांकन भरने का समय खत्म हो गया. फिलहाल इस पर अभी कांग्रेस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है. 

किन सीटों पर हो रहा है चुनाव? 
महाराष्ट्र विधान परिषद की तीन शिक्षक और दो स्नातक यानी कुल पांच सीटों पर चुनाव होना है. इनमें नासिक विभाग स्नातक सीट, अमरावती स्नातक सीट, औरंगाबाद विभाग शिक्षक सीट, कोंकण विभाग शिक्षक सीट और नागपुर शिक्षक सीट शामिल हैं. इन सीटों पर मौजूदा एमएलसी का कार्यकाल सात फरवरी को खत्म हो रहा है, इस कारण 30 जनवरी को एमएलसी चुनाव हो रहे हैं. मतों की गिनती दो फरवरी को होगी.  

किसको मिला एमएलसी चुनाव में टिकट? 
बीजेपी ने अमरावती स्नातक सीट से रंजीत पाटिल को टिकट दिया है. नागपुर शिक्षक सीट से नागो गाणोर को चुनावी मैदान में उतारा है. औरंगाबाद विभाग शिक्षक सीट से कांग्रेस से बीजेपी में आईं किरण पाटिल को मौका दिया गया है. ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण विभाग शिक्षक सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है. 

नाशिक विभाग स्नातक सीट से कांग्रेस के सुधीर तांबे, औरंगाबाद विभाग शिक्षक सीट पर एनसीपी के विक्रम काले और कोंकण विभाग शिक्षक सीट से बालाराम पाटील को उम्मीदवार बनाया गया. बता दें कि पिछली बार इन सभी पांच सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी, जबकि पार्टी के पास तीन को ही चुनने की संख्या थी.  

यह भी पढ़ें- Caste Census: जाति जनगणना पर नीतीश कुमार को मिला शरद पवार का साथ, क्या महाराष्ट्र में अब बीजेपी पर बढ़ेगा दबाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget