एक्सप्लोरर

Maharashtra MLA Advice: '...आवारा कुत्तों को असम भेजो', महाराष्ट्र के विधायक ने क्यों दी अजीबोगरीब सलाह

Controversy On Stray Dogs: महाराष्ट्र में प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता ओमप्रकाश बाबाराव विवादित बयान देकर मुश्किल में पड़ गए. उन्होंने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को काबू करने पर बयान दिया है.

Stray Dogs Statement Controversy: महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को काबू करने के लिए विधायक ओमप्रकाश बाबाराव कडू (Omprakash Babarao Kadu) उर्फ बच्चू की सलाह के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा है कि आवारा कुत्तों को असम भेज देना चाहिए क्योंकि वहां के लोग कुत्तों को खाते हैं. एक बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि फिलहाल इसे एक शहर से शुरू किया जाना चाहिए. अगर यह सफल होता है तो इसे पूरे राज्य में लागू करना चाहिए. 

कडू ने महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक प्रताप सरनाइक और अतुल भातखलकर की तरफ से आवारा कुत्तों की समस्या पर यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि राज्य से सभी आवारा कुत्तों को असम भेजना बुद्धिमानी है क्योंकि वहां के लोग कुत्ते का मांस खाते हैं. असम की अपनी हालिया यात्रा का हवाला देते हुए कडू ने कहा कि असम में कुत्तों को 8,000-9,000 रुपये में बेचा जाता है और उन्होंने व्यापारियों से महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए समाधान खोजने का आह्वान किया. 

वर्ल्ड फॉर एनिमल्स एनजीओ ने दिया जवाब 

वर्ल्ड फॉर एनिमल्स एनजीओ के संस्थापक तरोनिश बलसारा ने इस तरह के असंवेदनशील और विचित्र बयान देने के लिए विधायक को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विधायक का बयान सरकार की तरफ से जानवरों के लिए किए जा रहे अच्छे काम के खिलाफ है. कुत्तों को हटाना और उन्हें मारना पूरी तरह से गलत है. 

'पशु कानूनों के बारे में जागरूक होने की जरूरत'

बलसारा ने कहा कि लोग पशु कानूनों के बारे में अनजान हैं, इसलिए उन्हें पहले जागरूक होने की जरूरत है. जन्म नियंत्रण एक कानूनी और नैतिक तरीका है. उन्होंने कहा कि उन्हें असम में कानूनीताओं के बारे में नहीं पता है, लेकिन महाराष्ट्र में कुत्तों को किसी और राज्य में भेजना कानून के खिलाफ है. 

ये भी पढ़ें: 

Delhi Excise Policy: आज फिर मनीष सिसोदिया की कोर्ट में होगी पेशी, अब और हिरासत नहीं मांग सकती CBI | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget