एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'दिमाग खराब हो गया है उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराएं', आदित्य ठाकरे की चुनौती पर बोले सीएम शिंदे के मंत्री

Maharashtra News: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे को अपने पद से इस्तीफा देकर वर्ली सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

Aaditya Thackeray Challenged CM Shinde: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) पर सीएम एकनाथ शिंदे को चुनौती देने को लेकर निशाना साधा है. तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने शनिवार (11 फरवरी) को कहा कि मेरे पास स्वास्थ्य विभाग है और 4 मेंटल हॉस्पिटल हैं. मैं सीएम को सलाह दूंगा कि जिस आदमी का दिमाग खराब हो गया है, उसे उन अस्पतालों में से एक में भर्ती कराया जाए जहां जगह खाली होने वाली है. 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम शिंदे को अपने पद से इस्तीफा देने और अपनी लोकप्रियता साबित करने के लिए वर्ली सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा, "मैं असंवैधानिक मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं. अगर वह मानते हैं कि वह बेहद लोकप्रिय और बहुत मजबूत हैं और उनमें चुनाव लड़ने की हिम्मत है, तो उन्हें मेरे खिलाफ मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए." 

शिंदे गुट ने आदित्य के बयान को बताया 'बचकाना'

आदित्य ठाकरे अपने पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महा विकास अघडी (एमवीए) सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. वे वर्ली से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वर्तमान विधायक हैं. बालासाहेबंची शिवसेना (शिंदे गुट) ने आदित्य ठाकरे की इस बयान को 'बचकाना' करार दिया है. इससे पहले बालासाहेबंची शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने कहा था कि आदित्य ठाकरे शाखा प्रमुख (स्थानीय पार्टी इकाई प्रमुख) भी नहीं हैं और उन्हें खुद की तुलना सीएम से करना बंद कर देना चाहिए, जो एक बड़े नेता हैं. 

"चुनौती देना ठीक नहीं है"

शिवसेना के शिंदे गुट के कई और नेताओं ने आदित्य ठाकरे पर हमला बोला है. विधायक मंगेश कुदलकर ने कहा, "मैं आदित्य ठाकरे को बताना चाहता हूं कि चुनौती देना ठीक नहीं है. शिंदे सरकार शानदार काम कर रही है. मैं उनसे हमारे साथ काम करने का अनुरोध करता हूं. चलो मैं कुर्ला से इस्तीफा दे दूंगा, उन्हें भी इस्तीफा देना होगा और मेरे खिलाफ चुनाव जीतकर खुद को साबित करना चाहिए." 

आदित्य ठाकरे की राजनीतिक समझ पर उठाया सवाल

राज्य सरकार में मंत्री दीपक कासरकर ने आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) की राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, "आदित्य ठाकरे इस तरह के बयान दे रहे हैं क्योंकि वह अपरिपक्व हैं. वर्ली (Worli) से उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दो लोगों को एमएलसी बनाया गया जिन्होंने उनके लिए काफी मेहनत की. हम यह भी कह सकते हैं कि उन्हें वर्ली से इस्तीफा दे देना चाहिए और ठाणे से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारी संस्कृति में नहीं है." 

ये भी पढ़ें- 

अब इस वायरस को लेकर WHO ने दी चेतावनी, कहा- नहीं बरती सावधानी तो कोविड के जैसे मचाएगा तबाही

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget