एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार रखेगी इंटरफेथ-इंटरकास्ट मैरिज पर निगरानी, शिंदे सरकार ने किया 12 सदस्यीय पैनल का गठन

Maharashtra: इंटरफेथ-इंटरकास्ट मैरिज पर निगरानी रखने के लिए समिति में 12 अन्य सदस्य होंगे, जो सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से लिए जाएंगे.

Maharashtra News: इंटरफेथ-इंटरकास्ट मैरिज (Interfaith-Intercaste Marriage) को ट्रैक करने के लिए महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने एक पैनल का गठन किया है. इस तरह के विवाहों में जोड़ों के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए इंटरकास्ट/इंटरफेथ मैरिज-फैमिली कोऑर्डिनेशन कमेटी (राज्य स्तर) नाम से एक पैनल तैयार किया गया है. खासतौर पर इनमें वे महिलाएं और लड़कियां शामिल होंगी जो अपने मायके और ससुराल से अलग हैं. ऐसे में उन्हें कभी भी जरूरत पड़ने पर समय पर मदद पहुंचाई जाएगी. 

सरकार की तरफ से जारी प्रस्ताव के अनुसार, यह पहल उन महिलाओं और उनके परिवारों के बीच चल रहे विवाद को हल करने के लिए भी हर तरह से मदद करेगी. राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की अध्यक्षता वाली समिति ऐसे विवाहों में महिलाओं के लिए जिला स्तर की पहलों की निगरानी करेगी. इसके अलावा, समिति को केंद्र और राज्य स्तर पर नीतियों का अध्ययन करने, कल्याणकारी योजनाओं और मुद्दों के बारे में कानूनों का अध्ययन करने या किसी तरह का बदलाव या सुझाव देने का काम भी सौंपा गया है. 

 समिति में 12 अन्य सदस्य भी होंगे शामिल 

प्रस्ताव में कहा गया है कि समिति में 12 अन्य सदस्य भी होंगे, जो सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से लिए जाएंगे. एक बार इसका काम पूरा हो जाने के बाद समिति को भंग कर दिया जाएगा. 19 नवंबर को मंत्री लोढ़ा ने राज्य महिला आयुक्त को निर्देश दिया था कि वे उन महिलाओं की पहचान करने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन करें, जिन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की है. 

श्रद्धा हत्या मामले के बाद लिया फैसला 

इसके साथ ही समिति को इस मुद्दे पर जिला अधिकारियों के साथ नियमित बैठक करने का काम सौंपा गया है. यह मुख्य रूप से रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड इंटरफेथ-इंटरकास्ट मैरिज के बारे में जानकारी जुटाने में सरकार की मदद करेगी. इसमें वे कपल भी शामिल होंगे, जिन्होंने धार्मिक स्थलों पर या भागकर शादी की होगी. शाही जोड़ों के परिवारवालों की जानकारी भी ली जाएगी. पैनल बनाने का यह फैसला श्रद्धा वॉकर हत्या मामले के बाद लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Delhi: जी-20 समिट को लेकर LG वीके सक्सेना ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CM अरविंद केजरीवाल भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget