एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः महाराष्ट्र ने 7,200 कैदियों को रिहा किया, 10 हजार और छोड़े जाएंगे

महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि जिनकी सजा की अवधि सात साल से कम है, ऐसे करीब 11,000 कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा किया जाएगा. सरकार ने कहा कि अभी 10 हजार और कैदियों को रिहा करना है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के बीच जेलों में भीड़ कम करने के लिए अब तक 7,200 से ज्यादा कैदियों को रिहा किया जा चुका है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि करीब 10,000 और कैदियों को जल्द रिहा किया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जेलों में से भीड़-भाड़ कम करने के लिए, राज्य का कारावास विभाग अस्थायी जमानत या पैरोल पर 7,200 से ज्यादा कैदियों को रिहा कर चुका है. उच्चतम न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जेलो में से भीड़-भाड़ कम करने के वास्ते कैदियों को पेरोल पर छोड़ने पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की जाए. इसके बाद राज्य सरकार ने कहा था कि जिनकी सजा की अवधि सात साल से कम है, ऐसे करीब 11,000 कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा किया जाएगा. कारावास विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लॉकडाउन से पहले राज्य की 60 जेलों में 35,000 से ज्यादा कैदी थे और हमने 7,200 से अधिक कैदियों को अस्थायी रूप से छोड़ दिया है ताकि जेलों में भीड़ कम हो जाए." 17,000 कैदियों को रिहा किया जाएगा उन्होंने कहा कि करीब 17,000 कैदियों को अस्थायी जमानत या पेरोल पर रिहा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय समिति नियुक्त की थी, जिसने राज्य की विभिन्न जेलों से 50 फीसदी कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है और यह संख्या करीब 17,000 है. मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में 100 से ज्यादा कैदियों और स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद समिति का यह फैसला आया. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले आर्थर रोड जेल में 2,300 कैदी थे जिनमें से करीब 700 को रिहा कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि वहां अब 1572 कैदी हैं. ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, जेल से छोड़े जाएंगे करीब 50 फीसदी कैदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget