एक्सप्लोरर

अजित पवार के सोशल मीडिया पर 6 करोड़ खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार, बीजेपी का तंज- ये जनता के पैसों का दुरुपयोग है

उद्धव ठाकरे सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक ऑर्डर जारी कर एक निजी एजेंसी को अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है.

मुंबईः कोरोना महामारी संकट में देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां पूरे कोरोना संकटकाल में सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं और सबसे अधिक मौतें भी महाराष्ट्र में हुई है. राज्य में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की जाने कोरोना से जा रही है और सरकार के मुताबिक सरकारी खजाना भी खाली हो चुका है. कई मंत्रालय और विभाग यह तक कह चुके हैं कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए उनके विभाग में पैसे नहीं बचे हैं.

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार की छवि सोशल मीडिया पर चमकाने के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है.

एबीपी न्यूज़ के पास उपलब्ध इस आर्डर कॉपी के मुताबिक अजीत पवार द्वारा जनता के हित में लिए गए फैसले जनता तक पहुंच सके इसलिए सोशल मीडिया पर सक्रियता और प्रचार जरूरी है.


अजित पवार के सोशल मीडिया पर 6 करोड़ खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार, बीजेपी का तंज- ये जनता के पैसों का दुरुपयोग है

आदेश के मुताबिक यह एजेंसी अजित पवार के ट्विटर, फेसबुक, ब्लॉगर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एकाउंट्स देखेगी. चौंकाने वाली बात यह है कि इस आर्डर कॉपी में साफ तौर पर लिखा है कि खुद महाराष्ट्र सरकार की संचार व जनसंपर्क विभाग ना काबिल है.

महाराष्ट्र सरकार की डीजीआईपीआर (DGIPR) के पास सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने वाले पेशेवर लोगों की कमी है जिसकी वजह से बाहरी एजेंसी को यह काम सौंपा गया है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के डीजीआईपीआर यानी संचार व जनसंपर्क विभाग के पास 1200 लोगों का स्टाफ है जिसका सालाना बजट लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए का है. ऐसे में अजित पवार के लिए अलग से 6 करोड़ रुपए देकर सोशल मीडिया पर छवि चमकाने की बात हजम नहीं हो रही है.

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा की, राज्य सरकार कहती है की वैक्सीन के लिए पैसे नही है वही अघाड़ी सरकार उपमुख्यमंत्री की पीठ थपथपाने के लिए यह पैसा खर्च करने जा रही है.


अजित पवार के सोशल मीडिया पर 6 करोड़ खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार, बीजेपी का तंज- ये जनता के पैसों का दुरुपयोग है

उन्होंने कहा कि अगर एक उपमुख्यमंत्री के लिए इतना पैसा खर्च किया जा रहा है तब अन्य मंत्रियों के लिए कितना खर्च होगा? कोरोना काल मे उद्धव सरकार ने इसके पहले महंगी गाड़ियां अपने मंत्रियों के लिए खरीदी फिर करोड़ों रुपए खर्च कर उनके बंगलों का रिनोवेशन करवाया. यह जनता के टैक्स के पैसों का सीधा दुरुपयोग है.

हालांकि महाराष्ट्र सरकार में कसी नेता की छवि चमकाने के लिए लिया गया यह कोई पहला फैसला नहीं है इसके पहले खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए पहले से ही एक बाहरी एजेंसी उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स को संभालने का काम कर रही है. साल 2020 से सीएमओ महाराष्ट्र के लिए बाहरी एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं. जिसकी नियुक्ति के लिए बाकायदा ई टेंडर निकाले गए थे.

एक करोड़ कोरोना वैक्सीन के लिए BMC निकालेगा ग्लोबल टेंडर, चीन को बोली लगाने से किया बैन 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
IAS संदीप सुल्तानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हाई कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
IAS संदीप सुल्तानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हाई कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget