एक्सप्लोरर

सरकार बनाने को लेकर क्या शिवसेना करेगी हिंदुत्व वाली विचारधारा से समझौता?

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार बनेगी. संजय राउत ने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र की नई सरकार दिसंबर के पहले हफ्ते तक बन जाएगी.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार को लेकर तस्वीर अभी भी साफ होती नहीं दिख रही, लगातार बैठकों का दौर जारी है लेकिन कोई नतीजा निकल के सामने नहीं आ रहा. इस सबके बीच शरद पवार की सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक के बाद कई सारे सवाल भी उठ गए क्योंकि पवार ने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल किसी तरह की कोई कोआर्डिनेशन कमेटी नहीं है और ना ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) की कोई बात हुई.

पवार के इस बयान पर अब शिवसेना के इस पूरे घटनाक्रम के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर सामने आए संजय राउत का कहना है कि पवार साहब एक बहुत बड़े नेता हैं वह क्या कह रहे हैं हमको उस पर नहीं जाना चाहिए. संजय राउत ने इसी आधार पर राज्य में एक बार फिर से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार की बात की. संजय रावत ने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र की नई सरकार दिसंबर के पहले हफ्ते तक बन जानी चाहिए.

जब संजय राउत ने हंस कर टाला सवाल जब एबीपी न्यूज़ ने संजय राउत से उनकी और शरद पवार की महाराष्ट्र सरकार को लेकर बातचीत ना होकर किसानों के मुद्दे पर मुलाकात वाले बयान पर सवाल पूछा तो संजय राउत ने उस पर खुलकर कोई जवाब न देकर हंसकर टाल गए. गौरतलब है कि संजय राउत ने पवार से मुलाकात के बाद कहा था कि वह महाराष्ट्र के किसानों के मुद्दे को लेकर पवार से मिलने आए हैं.

सरकार बनाने को लेकर क्या शिवसेना करेगी हिंदुत्व वाली विचारधारा से समझौता? संजय राउत (फाइल फोटो)

सरकार बनाने को लेकर क्या शिवसेना बदल रही है विचारधारा! शिवसेना हमेशा से ही कट्टर हिंदुत्व की बात करती रही है अब हिंदुत्व के सवाल पर कह रही है कि हिंदुत्व एक विचारधारा है और शिवसेना हमेशा नेशन फर्स्ट की बात करती है और देश के मामले में यही मानते हैं. यानी कि हमेशा हिंदुत्व के मुद्दे पर मुखर रहने वाली शिवसेना अब हिंदुत्व से ज्यादा राष्ट्र और राज्य हित की बात कर रही है.

महाराष्ट्र सरकार गठन: कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की दिल्ली में होगी बैठक, CMP पर सहमति बनाने की कोशिश

राउत ने दी नतीजा भुगतने की धमकी संजय राउत लगातार बीजेपी सरकार के ऊपर पिछले कुछ वक्त से हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. संजय राउत ने बीजेपी नेताओं के उन बयानों पर सीधा हमला किया जिसमें बीजेपी नेताओं ने शिवसेना को एनडीए से बाहर करने की बात कही थी.

गौरतलब है कि सामना में भी आज इसको लेकर बीजेपी सरकार पर हमला किया गया है और संजय राउत ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि एनडीए से हमको किस आधार पर निकाला गया एनडीए का अध्यक्ष कौन है? कन्वेनर कौन है ? जिसने शिवसेना को एनडीए से निकालने का फैसला लिया एक मंत्री आता है और ऐसा बयान दे देता है आखिर यह तय किसने किया?

महाराष्ट्र में शरद पवार ने बढ़ाया सस्पेंस, अब संजय राउत बोले- जल्द ही शिवसेना के नेतृत्व में सरकार बनेगी

संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने तो शिवसेना को सत्ता पक्ष से हटाकर विपक्ष के साथ बैठा देने को लेकर सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुए कहा कि उनको इसकी एक बड़ी कीमत चुकानी होगी. जाहिर तौर पर हमला बीजेपी पर था. यानी साफ तौर पर बीजेपी और शिवसेना के बीच कड़वाहट दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है और इस सब के बीच शरद पवार और कांग्रेस की तरफ से अभी तक शिवसेना को कोई ठोस जवाब ही नहीं मिला है.

महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी पर कांग्रेस विधायकों की हिदायत, कहा- जल्द फैसला ले आलाकमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget