एक्सप्लोरर

Maharashtra: एकनाथ शिंदे को सुरक्षा नहीं देने के आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री का पलटवार, जानिए क्या कहा

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे की सुरक्षा को लेकर छिड़े विवाद में पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे भी कूद पड़े हैं. उन्होंने शिंदे गुट के विधायकों के आरोपों का खंडन किया है.

Eknath Shinde Security Row: शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को धमकी मिलने के बाद भी 'जेड प्लस' सुरक्षा (Z+ Security) नहीं देने के बयान पर सियात तेज हो गई है. ठाकरे गुट के नेताओं ने इन आरोपों का खंडन किया है. अब इस विवाद को लेकर उद्धव कैबिनेट में गृह मंत्री रहे दिलीप वलसे (Dilip Walse) ने तत्कालीन सरकार का बचाव किया है.

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे ने शिंदे गुट के नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उस समय एकनाथ शिंदे को जरूरी सुरक्षा मुहिया कराई गई थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से एकनाथ शिंदे को सुरक्षा ना दी जाए इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था. दिलीप वलसे ने बताया कि किसी को सुरक्षा देने का फैसला एक्सपर्ट कमिटी करती है.

पूर्व गृह मंत्री ने उद्धव का किया बचाव

उन्होंने उद्धव ठाकरे का बचाव करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई थी. वलसे ने कहा कि शिंदे को धमकी मिलने के बाद उनकी उसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जितनी राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को दी जाती है. पूर्व गृह मंत्री ने बताया कि एकनाथ शिंदे को धमकी मिलने के बाद उनके बेटे ने सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी.

शिंदे गुट के नेताओं ने लगाया ये आरोप

आपको बता दें कि शिवसेना के दो विधायकों और शिंदे गुट के नेता सुसाह कांडे और पूर्व गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) शंभूराज देसाई ने एक टीवी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में नक्सलियों की धमकी के बावजूद तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक नाथ शिंदे को Z+ सुरक्षा देने से इनकार करने का आरोप लगाया था. सुसाह कांडे ने दावा किया कि पुलिस ने ठाकरे और तत्कालीन गृह मंत्री दिलीप वलसे को सूचित किया था नक्सली शिंदे को मारने के लिए मुंबई आए थे. बावजूद, इसके शिंदे को सुरक्षा नहीं दी गई. 

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे उद्धव सरकार में शहरी विकास मंत्री और नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के लिए अभिभावक मंत्री भी थे. फरवरी 2022 में गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान 26 नक्सलियों को मार गिराया गया था. इस घटना के दो महीने बाद ही एकनाथ शिंदे को जान से मारने को लेकर धमकी भरा एक पत्र मिला था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: डेढ़ लाख पेंशन, 8 कमरे वाला घर और सिक्योरिटी... रिटायरमेंट के बाद पूर्व राष्ट्रपति को आजीवन मिलती हैं ये सुविधाएं

Coronavirus: आज लगातार तीसरे दिन कोरोना के 21 हजार से अधिक मामले, एक्टिव केस 1.5 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget