एक्सप्लोरर

Anil Deshmukh Bail: अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Bombay High Court: अवैध उगाही के मामले में गिरफ्तार किए गए अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है.

Anil Deshmukh Gets Bail: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से जमानत (Bail) मिल गई है. एक लाख रुपये की श्यूरिटी राशि पर देशमुख को जमानत मिली है. अनिल देशमुख ने कथित 100 करोड़ घोटाले मामले में जमानत की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद पिछले सप्ताह देशमुख की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई की थी. जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार (4 अक्टूबर) को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. 

हालांकि अनिल देशमुख को ईडी के द्वारा दर्ज मामले में जमानत दे दी गई है, लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई ने जो मामला दर्ज किया था, उसके सिलसिले में वह हिरासत में ही रहेंगे. अनिल देशमुख को पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और इस साल की शुरुआत में एक विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा उनकी जमानत अर्जी खारिज करने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 

8 महीनों से लंबित थी जमानत याचिका

हाई कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली और उनकी जमानत याचिका लगभग 8 महीनों से बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित थी. इसके बाद बीती 26 सितंबर को अनिल देशमुख की जमानत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के द्वारा जमानत याचिका लंबित रखने पर नाराजगी व्यक्त की थी. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था जल्द सुनवाई का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट से अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर एक हफ्ते के भीतर सुनवाई करने और उस पर तेजी से फैसला करने को कहा था. जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी. वहीं आज उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. 

क्या हैं अनिल देशमुख पर आरोप?

अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ आरोप थे कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए पद का दुरुपयोग किया था. ईडी (ED) ने कथित तौर पर 4.7 करोड़ रुपये का अवैध घूस का मामला बनाया था और मुंबई में व्यापारियों से जबरन वसूली की बात कही थी. देशमुख के खिलाफ पहले सीबीआई (CBI) ने मामला दर्ज किया था और फिर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Rajouri Rally: अमित शाह का बड़ा एलान, जम्मू-कश्मीर में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी समुदायों से किया आरक्षण का वादा

Madhya Pradesh: मंदिर की सीढ़ियों पर लड़की ने किया 'मुन्नी बदनाम हुई' पर डांस, गृह मंत्री के निर्देश पर FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget