एक्सप्लोरर

Zee News-MATRIZE Survey: महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार, किसको मिलेंगी कितनी सीटें, ताज़ा सर्वे में खुलासा

Maharashtra Election Survey: सर्वे के मुताबिक, एमवीए को 88 से 118 सीटें मिल सकती हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 145 का आंकड़ा प्राप्त करना जरूरी है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की राजनीति में मचा सियासी बवाल अभी भी जारी है. शिवसेना और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी में फूट के बाद कांग्रेस को लेकर भी इस तरह की बातें हो रही हैं. हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक भी हुई है. इस बीच महाविकास अघाड़ी को परेशानी करने वाला एक सर्वे सामने आया है. महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर किए गए सर्वे में एमवीए सरकार बनाने से काफी दूर नजर आ रही है.

2019 के चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान के बाद दोनों अलग हो गए. तब शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए. पिछले साल शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के 40 बागी विधायकों के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद एमवीए की सरकार गिर गई और एकनाथ शिंद सीएम बने. अब जो सर्वे सामने आया है उसके मुताबिक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी फिर से सरकार बना सकते हैं. सर्वे में गठबंधन डेढ़ सौ से ज्यादा सीटों पर जीतता नजर आ रहा है.

क्या कहते हैं आंकड़ें?
Zee News-MATRIZE ने एक सर्वे किया है, जिसके मुताबिक, बीजेपी-शिवसेना को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 165 से 185 तक सीटें मिल सकती हैं. वहीं, एमवीए सिर्फ 88 से 118 सीटों पर ही जीतती दिख रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 145 का आंकड़ा पार करना जरूरी है.

2019 के चुनाव में बीजेपी ने जीती थीं 105 सीटें
सर्वे के मुताबिक, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनर्माण सेना (मनसे) को 2 से 5 सीटें मिल सकती हैं और बाकी पार्टियां 22-28 सीटें जीत सकती हैं. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 105 सीटें जीती. वहीं, शिवसेना ने 126 पर चुनाव लड़ा और 56 पर जीत हासिल की. इसके अलावा एनसीपी ने 54, कांग्रेस ने 44 और अन्य दलों ने 29 सीटें जीती थीं. 

यह भी पढ़ें:

PM Modi France Visit: फ्रांस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैंक्रों के साथ करेंगे डिनर, जानें क्या है शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget