एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शरद पवार बोले- 240 सीटों के लिए कांग्रेस से हुआ समझौता

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. शरद पवार ने कहा कि 240 सीटों पर कांग्रेस के साथ सहमति बनी है.

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर सहमति बनी है. विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होगा. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में आपत्तियों के चलते विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की योजना बना रही है. मीडिया से बात करते हुए पवार ने कहा कि दोनों प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेता शेष सीटों के लिए स्वाभिमानी पक्ष जैसे अन्य संगठनों से बात करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘एनसीपी और कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 240 सीटों पर सहमत हुई हैं.’’ शरद पवार ने बताया कि सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी कर ली जाएगी और अगले कुछ दिनों में विधानसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ आने के सवाल पर पवार ने कहा, ‘‘मुंबई में मैंने कुछ एमएनएस नेताओं से मुलाकात की. हाल में राज ठाकरे सोनिया गांधी से मिले. एमएनएस नेताओं को ईवीएम को लेकर संदेह है और उनका मानना है कि इस संबंध में कुछ फैसला किए जाने की आवश्यकता है. एमएनएस चुनाव बहिष्कार के पक्ष में है, लेकिन यह हमारे लिये स्वीकार्य नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कई राजनीतिक दल ईवीएम के खिलाफ हैं और मामला अदालत में भी है. पवार ने कहा, ‘‘लेकिन किसी ने भी चुनाव बहिष्कार का फैसला नहीं किया है.’’

अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना में शामिल होने के बारे में पवार ने कहा, ‘‘सत्ता में बैठे लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और अन्य दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ने को विवश करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, सीबीआई और एसीबी जैसी एजेंसियों की मदद ले रहे हैं.’’

मुंबई: घाटकोपर में पार्क में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक का मर्डर, आपसी रंजिश में हत्या का शक

राहुल बोस से होटल ने 2 केलों के लिए वसूले थे 442 रुपये, अब होटल को देना पड़ा 25000 का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- 'जनता की डिमांड...'
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Xप्लेन: सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब, सदन में Gen Z नेताओं की संख्या कितनी
Xप्लेन: सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब, सदन में Gen Z नेताओं की संख्या कितनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget