एक्सप्लोरर

आर्यन खान ड्रग्स केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सेल की मौत, महाराष्ट्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

मुंबई आर्यन खान ड्रग्स केस में प्रभाकर सेल (Prabhakar Sail) ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे. सेल एनसीबी का अहम गवाह था.

महाराष्ट्र के डीजीपी प्रभाकर सेल की मौत के मामले में जांच करेंगे. प्रभाकर सेल आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी का मुख्य गवाह था. महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि राज्य के डीजीपी सेल की मौत मामले की जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि उसकी मौत को लेकर कई लोगों को शक था. उन्होंने कहा कि इतना मजबूत और स्वस्थ आदमी अचानक कैसे मर सकता है. मुंबई ड्रग्स केस में एनसीबी के अहम गवाह प्रभाकर सेल की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मुंबई ड्रग्स केस में सेल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे.

महाराष्ट्र के डीजीपी करेंगे प्रभाकर सेल की मौत की जांच

मुंबई क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल की महाराष्ट्र के चेम्बूर उपनगर स्थित उनके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 37 वर्षीय प्रभाकर सेल की शुक्रवार शाम चेम्बूर स्थित उसके घर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि प्रभाकर सेल को घाटकोपर के रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पाटिल ने कहा है कि प्रभाकर सेल की मौत की जांच राज्य के डीजीपी करेंगे.

मुंबई ड्रग्स केस में अहम गवाह था प्रभाकर सेल

प्रभाकर सेल अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई सनसनीखेज खुलासे के बाद चर्चा में आया था. उसने उस वक्त के एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद एनसीबी (NCB) सवालों के घेरे में आ गई थी और समीर वानखेड़े को इस केस से हटा दिया गया था. प्रभाकर सेल की मौत ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही अदालत ने एनसीबी को मामले में चार्जशीट नहीं दायर करने के लिए फटकार लगाई थी. 

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर में फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त की पांच करोड़ की संपत्ति

लॉटरी टिकटों की आड़ में बड़ा फ्रॉड, ED ने 409 करोड़ को संपत्ति की कुर्क

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget