एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- दूसरी बार भी मैं ही बनूंगा

विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानों का दौर जारी है. बीजेपी के नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बैठक के बाद कहा कि दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को विश्वास जताया कि इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दूसरी बार भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि उनका काम उनके लिये बोलेगा. प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने बताया, ‘‘मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ही नहीं बल्कि शिवसेना, आरपीआई, राष्ट्रीय समाज पक्ष (राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों) का भी मुख्यमंत्री हूं. जनता यह निर्णय करेगी कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा. आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. हमारा काम ही हमारे लिए बोलेगा.’’

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं ही वापसी करूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठा रहे हैं. उनके जाल में मत फंसिए. दोनों पार्टियों में ऐसे कई लोग हैं जो अनावश्यक बोलते रहते हैं.’’

मुख्यमंत्री पद बीजेपी और शिवसेना दोनों में विवाद की वजह बना रहा है और दोनों पार्टियों से नेता इस पर बोलते रहते हैं. हाल में युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना की पसंद की बात कही गई. इसके जवाब में ठाकरे ने कहा था, ‘‘जनता ही फैसला करेगी कि मैं इस पद पर काबिज होने के लिये तैयार हूं या नहीं. मैं इस बारे में नहीं बात कर सकता क्योंकि यही एकमात्र चीज है जो मेरे हाथ में नहीं है.’’

ठाकरे उत्तर महाराष्ट्र में अपनी ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा के दौरान समाचार चैनलों को संबोधित कर रहे थे. समझा जाता है कि दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और शिवसेना के कुछ नेताओं ने भी हमेशा ‘‘सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी’’ पर जोर दिया है. उधर, फडणवीस एक अगस्त को अमरावती जिले में गुरुकुंज मोजारी से ‘महा जनादेश’ यात्रा की शुरुआत करेंगे.

यात्रा का पहला चरण 1-9 अगस्त तक होगा और इसमें विदर्भ से उत्तर महाराष्ट्र के नंदूरबार तक के इलाकों को कवर किया जायेगा. दूसरा 17-31 अगस्त तक होगा जिसमें औरंगाबाद और नासिक के इलाकों को शामिल किया जायेगा. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘‘इस दौरान वह 104 रैलियों, 228 स्वागत सभाओं और 20 संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे.’’

जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- आतंकी पुलिसवालों को नहीं, भ्रष्ट नेताओं को मारें

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक विवादित बयान, बोले- आतंकी पुलिसवालों को नहीं, भ्रष्ट नेताओं को मारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget