एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव हुए. अजित पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अजित बयान जारी कर कहा मुझे कोई तकलीफ नहीं है.

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव हुए. अजित पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बयान जारी कर कहा मुझे कोई तकलीफ नहीं है.

ट्विटर पर मराठी में जारी बयान में पवार ने लिखा, ''मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है, मेरी तबीयत ठीक है. एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर ब्रीच कैंडी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के नागरिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बताना चाहता हूं कि चिंता की कोई बात नहीं है.''

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप पूरे देश में सबसे ज्यादा है. प्रदेश की जनता के साथ साथ महाराष्ट्र के कई नेता अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना होने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, शायद ईश्वर चाहते हैं कि मैं कुछ दिन आराम करूं.

24 घंटे में 45 हजार नए केस आए, 480 लोगों ने गंवाई जान पिछले 24 घंटे में 45,149 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 480 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं बीते दिन 59,105 मरीज ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 71 लाख 37 हजार के पार पहुंच गई है. एक्टिव केस भी घटकर 6 लाख 53 हजार पर आ गए हैं. हालांकि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 79 लाख 09 हजार पहुंच गई. इनमें से एक लाख 18 हजार 534 मरीजों की मौत हो चुकी है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget