एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, जानिए आज से क्या कुछ बदल जाएगा?

जिम, ब्यूटी पार्लर, योगा सेंटर्स और सैलून बिना एसी के पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोल जा सकेंगे. सिनेमाहॉल और ड्रामा हॉल फिलहाल बंद ही रहेंगे. रेस्टोरेंट्स शाम चार बजे तक खुलेंगे.

Maharashtra New Guidelines: महाराष्ट्र के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम के तहत लेवल-3 की पाबंदियां जारी रखने का फैसला लिया है. नया आदेश कल से लागू किया जाएगा. जिन जिलों में पाबंदियां लागू रहेगी उनमें कोल्हापुर, सांगली, सातारा, पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अहमदनगर, बीड, रायगढ़ और पालघर शामिल हैं. इनमें से सिंधुदुर्ग,सातारा और अहमदनगर जिले में पॉजिटिविटी के दर में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जबकि मुंबई, मुंबई सबअर्बन और ठाणे डिस्ट्रिक्ट में पाबंदियों के संबंध में फैसले स्थानीय प्रशासन को लेने के अधिकार दिए गए हैं. 

जिलों में दी गई छूट का ब्यौरा

  • सभी तरह की जीवन आवश्यक वस्तु और दूसरी दुकानें सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे तक खुले रह सकेंगे. जबकि शनिवार को यह दुकानें दोपहर 3 बजे तक खुली रखने की इजाजत होगी. रविवार को केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकान छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा.
  • खेल के मैदान, जॉगिंग ट्रैक, साइकलिंग ट्रैक और गार्डन इत्यादि खुली रहेंगी.
  • सभी सरकारी और निजी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ शुरू कर सकेंगे. लेकिन भीड़ को टालने के संबंध में कार्यालयों की टाइमिंग में बदलाव करने की भी सूचना दी गई है.
  • जिम, योगा केंद्र, ब्यूटी पार्लर, सैलून बिना एयर कंडीशन शुरू रखने की इजाजत दी गई है. साथ ही 50 फ़ीसदी क्षमता की पाबंदी रहेगी. हालांकि सिनेमाघर, नाट्य ग्रृह और मॉल मल्टीप्लेक्स यह बंद रहेंगे.
  • खाने-पीने के रेस्टोरेंट्स को 50 फीसदी की क्षमता के साथ शाम 4 बजे तक शुरू रखने की अनुमति होगी. पार्सल और टेकअवे की सुविधा रात 8 तक रखी गई है.

महाराष्ट्र के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से सरकार को लगातार विनती की जा रही थी कि रेस्टोरेंट्स और होटल को रात 8 बजे तक खोलने की इजाजत दी जाए लेकिन राज्य सरकार ने इन व्यापारियों किस विनती फिलहाल नहीं मानी है. देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार के इस फैसले के बाद अब व्यापारी संगठनों का क्या रुख रहता है.

महाराष्ट्र: सांगली में सीएम उद्धव ठाकरे के काफिले को रोकने की कोशिश, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget