एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना से 198 और लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में वायरस के 6603 नए केस आए

अब तक राज्य में वायरस की वजह से 9448 लोगों की मौत हो चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 91 हजार 84 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले थम नहीं रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6603 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 23 हजार 724 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस अवधि में 198 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर इस महामारी में अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9448 हो गई है.

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवधि में 4634 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. अब तक प्रदेश में 1 लाख 23 हजार 192 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस समय महाराष्ट्र में 91 हजार 84 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. महाराष्ट्र में अब तक कुल 11 लाख 61 हजार 311 लोगों की जांच की जा चुकी है.

मुंबई में 1381 नए मामले

वहीं मुंबई में कोरोना वायरस के 1381 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के सामने आने के बाद शहर में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 87 हजार 513 हो गई है. बीएमसी के मुताबिक इसमें से 59 हजार 238 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 23 हजार 214 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से मुंबई में अब तक 5061 लोगों की मौत हो चुकी है.

धारावी में क्या है कोरोना का हाल

उधर मुंबई की झुग्गी-बस्ती धारावी में बुधवार को कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, जिससे इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में इसके कुल मामले बढ़कर 2,338 हो गए. महानगरपालिका ने यह जानकारी दी. मंगलवार को धारावी में मात्र एक नया मामला सामने आया था. एक समय धारावी हॉटस्पॉट क्षेत्र बना हुआ था.

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धारावी में मात्र 329 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 1768 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. धारावी में कोरोना वायरस का पहला मामला , मुंबई में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के करीब तीन सप्ताह बाद एक अप्रैल को सामने आया था. अनुमान के अनुसार, 2.5 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले धारावी में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं.

जानिए, कौन था विकास दुबे का बॉडीगार्ड अमर दुबे, बिकरु कांड से 4 दिन पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget