एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona: महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, सीएम उद्धव ठाकरे बोले- तीसरी लहर से निपटने को हैं तैयार

Maharashtra Corona: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना की मौजूदा समय में कोई प्रभावकारी दवा नहीं होने के कारण वैक्सीन ढाल के रूप में काम कर रही है.

Maharashtra Corona: महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों के कारण कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ती जा रही है. संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार ने अभी से जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों सोशल मीडिया के माध्यम से 200 टीकाकरण वाहनों का हस्तांतरण नागपुर और अमरावती विभाग के लिए किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की मौजूदा समय में कोई प्रभावकारी दवा नहीं होने के कारण वैक्सीन ढाल के रूप में काम कर रही है. आगामी दिनों में संभावित कोरोना‌ की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना जरूरी है. कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं.

मनकापुर के विभागीय क्रीडा संकुल के प्रांगण में विदर्भ सहायता सोसायटी और महापारेषण के साझे में सद्भावना जीवनरथ के 200 टीकाकरण वाहनों को सौंपेने का कार्यक्रम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में सोशल मीडिया प्रणाली के माध्यम से किया गया था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मार्गदर्शन कर रहे थे. महापारेषण कंपनी की ओर से टीकाकरण मुहिम को प्रभावी रूप से चलाने के लिए 25 करोड़ रुपए सीएसआर निधि विदर्भ सहायता सोसायटी को उपलब्ध कराई गई है. इस राशि से विदर्भ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 200 टीकाकरण वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. इन टीकाकरण वाहनों का हस्तांतरण राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात के हाथों किया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के साथ-साथ भारी बारिश और बाढ़ जैसे संकटों का सामना करते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. राज्य में 5 करोड़ से अधिक नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है. एक दिन में 9 लाख से अधिक लोगों को खुराक दी गई है. केंद्र सरकार की ओर से जितनी अधिक खुराक मिलेगी उसके अनुसार सभी का टीकाकरण किया जाएगा. जो लोग टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंच सकते ऐसे नागरिकों को दो सौ टीकाकरण वाहन घर-घर जाकर टीका लगाने का काम करेंगे. टीकाकरण के लिए पूर्ण सहायता प्रदान की जाएगी और अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लगाना आवश्यक है.

 ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राऊत ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सामना करते हुए स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन सहित आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है. तीसरी लहर का सामना करते हुए टीकाकरण अति आवश्यक है. इसके चलते महापारेषण कंपनी की ओर से 25 करोड़ रुपए सीएसआर निधि के माध्यम से विदर्भ सहायता समिति को राशि उपलब्ध कराई गई है. इसके माध्यम से नागपुर और अमरावती विभाग की हर तहसीलों को दो-दो इस हिसाब से कुल 200 वाहन दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Zydus Cadila's Vaccine: देश को मिला DNA आधारित तीन खुराक वाला कोरोना टीका, जानें क्या बोले पीएम मोदी?

Sonia Gandhi Meeting: विपक्षी एकता के लिए सोनिया गांधी की अपील- अंतिम लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव, मजबूरियों को किनारे कर एक साथ रणनीति बनानी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget