एक्सप्लोरर

Maharashtra Curfew: पूरे महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 'लॉकडाउन' जैसा कर्फ्यू, जानें क्या खुला और कहां रहेगी बंदी

Maharashtra Curfew News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, 'हम कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं जो 14 अप्रैल शाम 8 बजे से लागू होंगे. पूरे राज्य में धारा 144 लागू की जाएगी. मैं इसे लॉकडाउन नहीं कहूंगा.'

मुंबई: Maharashtra Curfew: आखिरकार पूरे महाराष्ट्र में अब 'लॉकडाउन' जैसा कर्फ्यू लगाने का एलान कर ही दिया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रात 8 बजे से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन के प्रतिबंधों जैसे कर्फ्यू की घोषणा की है. हालांकि मुंबई उपनगरीय ट्रेनें और सिटी बसें चलती रहेंगी और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छूट दी जाएगी. 14 की रात आठ बजे से पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लगा दी जाएगी. सुबह 7 से 8 बजे तक केवल आवश्यक सेवाएं ही खुली रहेंगी.

जानें क्या खुला और कहां रहेगी बंदी

  • केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन और बस सेवाएं जारी रहेंगी.
  • पेट्रोल पंप, SEBI से जुड़े वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य जारी रहेंगे.
  • होटल आदि बंद रहेंगे केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी.
  • सभी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थान, गतिविधियां बंद रहेंगी.
  • आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है.
  • सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे.
  • सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे.
  • फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी.
  • आवश्यक सेवाएं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे.
  • सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों को अगले एक महीने के लिए 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा.

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने से जुड़े दिशानिर्देशों के तहत बुधवार शाम से राज्य में फिल्मों, टीवी सीरियलों और विज्ञापनों की शूटिंग स्थगित रहेगी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित 'ब्रेक द चेन' आदेश के तहत राज्यभर में बुधवार रात आठ बजे से एक मई सुबह सात बजे तक दिशानिर्देश प्रभाव में रहेंगे. वर्तमान आदेश से उन शूटिंगों पर रोक लग गयी है जो बार-बार कोविड जांच और भीड़ वाले दृश्यों से बचने जैसे एहतियातों के साथ चल रही थीं.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार का फैसला एक 'बड़े झटके' के तौर पर आया है. इस वजह से मेगास्टार अमिताभ बच्चन की 'गुडबाय', शाहरूख खान की 'पठान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' समेत कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग प्रभावित होगी.

महाराष्ट्र में कल 60 हजार से अधिक नए मामले आए
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60,212 नए मामले सामने आए और 281 लोगों की मौत हो गई. वहीं, राज्य सरकार ने हालात पर गौर करते हुए 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 35,19,208 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,526 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है. मुंबई में 7,873 नए मामले सामने आए और 27 मरीजों की मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र: राज्य में लागू हुआ कोरोना कर्फ्यू, प्रवासी मजदूरों ने शुरू किया पलायन

मध्य प्रदेश: कोरोना से मरने वालों के सरकारी आंकड़े में किया जा रहा फेरबदल? इस वजह से उठ रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget