एक्सप्लोरर

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने बताया पिछली सरकार में किस बात से परेशान थे विधायक, शिवसेना में क्यों पड़ी दरार

Maharashtra News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछली सरकार में विधायकों को विकास कार्य करने के लिए फंड नहीं मिलता था.

Maharashtra CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने एक बार फिर से शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Supremo Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा है. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व (Hindutava) के जरिए तंज कसते हुए कहा कि वो और उनके साथी शिवसेना विधायक (Shiv Sena MLAs) हिंदुत्व के मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे. उन्होंने शिवसेना में पड़ी फूट को लेकर कहा कि अगर किसी पार्टी के पचास विधायक कोई बड़ा कदम उठाते हैं तो उसके पीछे अवश्य ही कोई ना कोई कारण तो जरूर होगा.

एकनाथ शिंदे ने पूर्व की महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA Government) को भी आड़े हाथों लेते हुए शिसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा. सीएम शिंदे ने कहा कि, "हमने 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. लेकिन चुनाव जीतने के बाद शिवसेना ने NCP और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई. कांग्रेस और एनसीपी से शिवसेना के गठबंधन को लेकर विधायकों में असंतोष था." 

विधायकों को नहीं मिलता था फंड

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार के गठन से लेकर प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी राय साझा की. उन्होंने कहा कि पूर्व की महा विकास अघाड़ी सरकार में विधायकों को विकास कार्य करने के लिए फंड नहीं मिलता था. जिसके कारण विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब हमारी सरकार में ऐसा नहीं होगा. सभी विधायकों के उनके इलाकों में विकास कार्य करने के लिए समय पर फंड रिलीज किया जाएगा. शिंदे ने कहा हम महाराष्ट्र की जनता के साष अन्याय नहीं होने देंगे, हम प्रदेश की जनता से जुड़े सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. 

हमारे पास विधायकों का समर्थन: शिंदे

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन और फ्लोर टेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम लोगों के पास बहुमत है. उन्होंने कि हमारे पास सदन में 170 विधायकों का समर्थन हासिल है. शिवसेना के विधायकों द्वारा एकमत होकर जो फैसला लिया गया वो कानूनी तौर पर भी मान्य है. वहीं विधानसभा में भी स्पीकर ने हमारे गुट को वैद्द ठहराया है. हम लोगों ने फ्लोर टेस्ट में आसानी से बहुमत साबित कर दिया. इससे पहले स्पीकर का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ. एकनाथ शिंदे ने कहा कि बीजेपी ने मुझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाकर अपना परसेप्शन बदला है. इसके लिए मैं बीजेपी का शुक्रिया अदा करता हूं. 

इसे भी पढ़ेंः-

Khwaja Sayyad Chishti Murder: नासिक में मुस्लिम 'धर्म गुरू' की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस

LPG Price Hike: महंगाई का झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ीं, जानिए कितनी महंगी हुई आपकी रसोई गैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget