एक्सप्लोरर

सीएम योगी का महाराष्ट्र दौरा, उद्धव ठाकरे बोले- जबरन किसी को कारोबार नहीं ले जाने देंगे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह राज्य से किसी को ‘जबरन’ कारोबार नहीं ले जाने देंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र को किसी की उन्नति से ‘‘जलन’’ नहीं है, बशर्ते यह निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के तहत हो.

मुंबई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाराष्ट्र दौरे को लेकर विरोधी दल हमलावर है. महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा है. ठाकरे ने कहा कि वह राज्य से किसी को ‘जबरन’ कारोबार नहीं ले जाने देंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र को किसी की उन्नति से ‘‘जलन’’ नहीं है, बशर्ते यह निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के तहत हो.

छोटे कारोबारियों की हिमायत करने वाले एक संगठन आईएमसी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकरे ने कहा, ‘‘हम किसी की प्रगति से नहीं जलते. अगर कोई प्रतिस्पर्धा करके प्रगति करता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर आप जबरन कोई चीज ले जाना चाहेंगे तो मैं ऐसा नहीं होने दूंगा और आप (उद्योगपति) भी ऐसा नहीं चाहेंगे.’’

"लोग महाराष्ट्र से जाना भूल जाते हैं"

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपने राज्य द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली टैगलाइन ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के पास अपनी संस्कृति और संस्थानों की शक्ति है. उन्होंने कहा, ‘‘आज कोई व्यक्ति आ रहा है. वे आपसे भी मुलाकात करेंगे और आपको निवेश करने के लिए कहेंगे, लेकिन उन्हें महाराष्ट्र की आकर्षण क्षमता का पता नहीं है, यह इतना मजबूत है कि लोग यहां से वहां जाना भूल जाते हैं।.’’

ठाकरे ने कहा कि महामारी के कारण अर्थव्यवस्था को झटका लगा, लेकिन अब वह धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. उन्होंने कहा कि महामारी के कारण बनी स्थिति स्थायी नहीं है और आर्थिक गतिविधियां बहाल हो जाने पर धन प्रवाह भी शुरू हो जाएगा.

बतादें कि योगी मंगलवार को मुंबई पहुंचने वाले हैं. वे यहां उद्योगपतियों और फिल्म जगत की शख्सियतों से मिलेंगे. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को मुंबई से बाहर ले जाने की साजिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

यूपी के 34 जिलों में 350 करोड़ का राशन घोटाला, ई पॉश मशीन के जरिए ऐसे दिया गया अंजाम

आगरा: AIDS को लेकर चौंकाने वाली खबर, समलैंगिक संबंधों के चलते संक्रमित हुए 163 लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget