एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए दिल्ली रवाना हुए फडणवीस, सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत नासाज

Eknath Shinde Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में शुक्रवार की शाम को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक महीने से अधिक समय से अटका कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को हो सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) दिल्ली रवाना हो गए हैं. यहां मंत्रियों के नामों पर बीजेपी नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अस्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं.

सीएमओ ने कहा, ''मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से अधिक व्यस्त रहने के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसलिए उन्होंने एक दिन आराम करने का फैसला किया है.'' उनका गुरुवार का आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर लगातार विपक्षी दलों की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इसको लेकर शिंदे ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो लेकिन सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा. फिलहाल राज्य के मंत्रिमंडल में शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल दो सदस्य हैं. दोनों ने 30 जून को शपथ ली थी.

कौन-कौन नेता बनेंगे मंत्री?

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर शिंदे गुट और बीजपी में सहमति बन गई है. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के आठ और एकनाथ शिंदे गुट से सात नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. 

बीजेपी चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, राधाकृष्ण विखे पाटिल, रवि चव्हाण, बबनराव लोणीकार और नितेश राणे को मंत्री बना सकती है. वहीं शिंदे खेमे से दादा भूसे, उदय सामंत, दीपक केसरकर, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाठो, अब्दुल सत्तार और बच्चू कडू या रवि राणा मंत्री बन सकते हैं.

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे सरकार का फैसला, नहीं बढ़ेंगी बीएमसी की सीटें, एमवीए सरकार के फैसले को किया रद्द

Sanjay Raut News: ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget