एक्सप्लोरर

BJP नेता पंकजा मुंडे के बागी तेवर, बोलीं- 'मैं बीजेपी में हूं, लेकिन पार्टी मेरी नहीं हो सकती...'

Maharashtra News: शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने इसको लेकर कहा है कि पंकजा मुंडे को परिणाम की परवाह किए बिना फैसला लेना चाहिए.

Delhi News: बीजेपी नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) एक बार फिर पार्टी से खफा नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं नाराजगी के सुर खुद पंकजा की तरफ से सुनाई पड़ रहे हैं. दरअसल, दिल्ली में राष्ट्रीय समाज पार्टी की ओर से अहिल्या देवी होलकर की जयंती के मौक़े पर आयोजित प्रोग्राम में पंकजा मुंडे के दिए गए एक बयान ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पंकजा मुंडे पार्टी से नाराज हैं.

यहां पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं बीजेपी में हूं, लेकिन बीजेपी मेरी नहीं हो सकती है. पंकजा यहीं पर नहीं रुकी और उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिता से झगड़ा हो जाए तो भाई के पास जा सकते हैं, राष्ट्रीय समाज पार्टी मेरा मायका है. इस समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर उपस्थित थे. 

'पंकजा के बयान को गलत तरीके के पेश किया गया'- बीजेपी

वहीं इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता पंकजा मुंडे पार्टी से नाराज नहीं है. उनका पूरा भाषण मैंने देखा और सुना है. उनके बयान को गलत तरीक़े से पेश किया गया है. बवनकुले ने आगे कहा कि पंकजा मुंडे के बयानों को हमेशा गलत अर्थ से लिया जाता है. पंकजा मुंडे महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है.

'परिणाम की परवाह किए बिना लेना चाहिए फैसला'- संजय राउत

पंकजा मुंडे के बागी तेवर के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि पंकजा मुंडे को परिणाम की परवाह किए बिना फैसला लेना चाहिए. वही एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का कहना है कि कांग्रेस और एनसीपी से बीजेपी में आये नेताओ को अहम पद देने के चक्कर में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है.

यह भी पढ़ें:-

2000 Rupee Note: दो हजार रुपये का नोट बदलने के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- जरूरी मामला नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget