एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'MVA गठबंधन कितनी दूर तक जाएगा ये तो...', शरद पवार के चौंकाने वाले बयान पर क्या कुछ बोली BJP?

Maharashtra Politics: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि आज महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी में शामिल हैं, लेकिन कल क्या होगा, ये नहीं पता.

BJP On Sharad Pawar: एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को लेकर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. अब इस पर महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोमवार (24 अप्रैल) को दावा किया कि एमवीए (MVA) नेताओं के साथ-साथ जनता में भी भ्रम है कि ये गठबंधन कितनी दूर तक जाएगा. 

एनसीपी के भीतर मतभेद की खबरों के बीच, शरद पवार से रविवार को पूछा गया था कि क्या एमवीए पार्टियां 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि आज हम महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं और साथ मिलकर काम करने की इच्छा है, लेकिन केवल इच्छा ही हमेशा पर्याप्त नहीं होती है. सीटों का आवंटन, कोई समस्या है या नहीं- इन सब पर अभी चर्चा नहीं हुई है. तो अभी मैं आपको इस बारे में कैसे बता सकता हूं. 

बीजेपी का महा विकास अघाड़ी पर तंज

पवार के इस बयान पर बावनकुले ने कहा कि शरद पवार ने जो कहा है, वह महा विकास अघाड़ी पर उनकी व्यक्तिगत राय है. पवार साहब को जल्द ही पता चल जाएगा कि जिन लोगों को उनके ही लोगों ने छोड़ दिया है क्या वे वास्तव में एमवीए का नेतृत्व कर सकते हैं. महा विकास अघाड़ी कितनी दूर तक जाएगी, इसे लेकर उसके नेताओं के साथ-साथ जनता में भी भ्रम है. 

संजय राउत बोले- साथ में लड़ेंगे चुनाव

एमवीए के भविष्य पर शरद पवार के बयान के बाद जहां कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं तो वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने जोर देकर कहा कि एमवीए के दल अगला विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी रहेगा. इसके प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार हैं. 2024 में एमवीए पार्टियां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी. 

महाराष्ट्र सरकार के जल्द गिरने का किया दावा

संजय राउत ने ये दावा भी किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है और ये अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी. इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है. अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा.

ये भी पढ़ें-

Opposition Unity: नीतीश कुमार और ममता बनर्जी की हुई मुलाकात, क्या कुछ हुई बात दोनों नेताओं ने बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget