एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की गिनती पर उठे सवाल, आयोग ने जो जवाब दिया वो हो गया वायरल, पढ़िए

Election Result: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी. आयोग का कहना है कि उन्होंने पोस्टल बैलेट समेत सटीक आंकड़े पेश किए.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों और गिने गए वोटों की संख्या में अंतर का दावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया जिसमें कहा गया कि करीब 5 लाख से ज्यादा वोट गायब हैं. इन रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव के दौरान कुल 6 करोड़ 45 लाख 92 हजार 508 वोट गिने गए जबकि मतदाताओं ने इससे ज्यादा वोट डाले थे. इस विवाद ने अब कई सवाल खड़े कर दिए.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस मामले में सफाई देते हुए इन खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया. आयोग ने कहा कि इन रिपोर्ट्स में पोस्टल बैलेट को शामिल नहीं किया गया जिसके कारण लोगों में भ्रम पैदा हुआ. चुनाव आयोग के अनुसार ईवीएम (EVM) से कुल 6 करोड़ 40 लाख 88 हजार 195 वोट पड़े थे जबकि पोस्टल बैलट के जरिए 5 लाख 38 हजार 225 वोट डाले गए.

आयोग ने दिए स्पष्ट आंकड़े

चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 6 करोड़ 46 लाख 26 हजार 420 वोट पड़े. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस संख्या को गलत तरीके से 6 करोड़ 45 लाख 92 हजार 508 बताया गया. आयोग ने इन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट को नजरअंदाज करने से ये भ्रम हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स पर आयोग का रुख

चुनाव आयोग ने मीडिया में चल रही खबरों पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से लोगों के बीच अनावश्यक संदेह और भ्रम पैदा होता है. आयोग ने स्पष्ट किया कि उनकी पारदर्शी प्रक्रिया में किसी तरह की चूक संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट समेत सभी वोटों की गिनती सही तरीके से की गई है. इस सफाई के बाद चुनाव आयोग ने मीडिया से तथ्यात्मक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपील की.

ये भी पढ़ें: ‘क्रिएटिव गाइडलाइन बनाने की जरूरत’, एयर इंडिया फ्लाइट में पेशाब कांड पर केंद्र और DGCA से बोला सुप्रीम कोर्ट

 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget