एक्सप्लोरर

इस चुनावी राज्य में मुंह की खाएगी BJP? चौंका रहे ताजा सर्वे, जानें- किस दल का पलड़ा कितना भारी

Maharashtra Election Survey: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. राजनीतिक दलों की बयानबाजी के बीच दो सर्वे ऐसे आए हैं जो बेहद ही चौंकाने वाले हैं.

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए माहौल बनना भी शुरू हो चुका है. सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों की तीखी बयानबाजी भी जारी है तो दिग्गज नेताओं की एक-दूसरे से मुलाकातें भी हो रही हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. इन सब के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर दो सर्वे सामने आई हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं.

पहला सर्वे जनसत्ता की वेबसाइट पर छपा है, जिसमें दावा किया गया है कि बीजेपी ने महाराष्ट्र को लेकर एक अंदरूनी सर्वे किया है. इस सर्वे में बीजेपी को 55 से 65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं जिसमें से सिर्फ 55 से 65 सीटें ही बीजेपी जीत सकती है. इससे पहले 2019 में भगवा पार्टी ने 105 और 2014 में 122 सीटें जीती थीं. इन नंबर्स को देखें तो बीजेपी के लिए ये सर्वे चिंता का विषय है.

सर्वे ने बीजेपी के माथे पर खींची चिंता की लकीरें

इस सर्वे को लेकर बीजेपी खासी चिंतित नजर आ रही है. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बीजेपी के सहयोग से सरकार में फिर से लौटने का पूरा भरोसा है. इसी सर्वे में महाविकास अघाड़ी को अच्छी खासी सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

दूसरे सर्वे में भी मिल रही कड़ी टक्कर

इसके अलावा दूसरा सर्वे नवभारत टाइम्स ने पब्लिश किया है. इस सर्वे को राजनीतिक विश्लेषक दयानंद नेने ने नवभारत टाइम्स के लिए किया है. हालांकि इसे मुंबई की 36 सीटों पर किया गया है. जिसमें अगस्त के महीने में एमवीए को 17 सीटें और महायुति को 13 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, जून के महीने में एमवीए को 18 और महायुति को 16 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था.

2019 में इन सीटों पर क्या था नतीजा?

इन सीटों पर 2019 में महायुति ने 19, बीजेपी ने 11, कांग्रेस ने 4, एनसीपी ने 1 और सपा ने एक सीट जीती थी. इन सर्वे के अनुमानों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस बार विपक्षी गठबंधन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार होगी और महाविकास अघाड़ी गठबंधन की धमाकेदार जीत होगी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से दिल्ली क्या करने आ रहे CM एकनाथ शिंदे? चुनाव से पहले बढ़ा दी सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget