एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: आधी सीटों की मांग करने वाली शिवसेना कम सीटों पर क्यों मान गई?

बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. वहीं शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसने 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. उद्धव ठाकरे भी चुनाव लड़ रहे हैं. 60 साल में पहली बार है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में है.

मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन फाइनल हो गया. इसके साथ ही बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन उसने सिर्फ 70 उम्मीदवारों का एलान किया. दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों का एलान तो कर दिया लेकिन सीटों को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है. बीजेपी की 125 और शिवसेना की 124 मिलाकर हुई 249 सीटें, जबकि राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. अब सवाल है कि बची हुई 39 सीटों का क्या होगा.

इसके साथ ही महाराष्ट्र में लगातार आधी सीटों की मांग कर रही शिवसेना कम सीटों पर क्यों मान गई, यह भी एक सवाल है. मंगलवार को बीजेपी की लिस्ट जारी होने के करीब एक घंटे बाद शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. ये फाइनल है कि गठबंधन में शिवसेना को 124 सीटें ही मिली हैं. कार्यकर्ता कम सीटों पर विद्रोह ना करें इसलिए शिवसेना ने अभी सिर्फ 70 उम्मीदवारों का एलान किया है.

महाराष्ट्र चुनाव: पूर्व नेता विपक्ष विखे पाटिल को बीजेपी ने शिरडी से उम्मीदवार बनाया

टिकट और नाराजगी

कल्याण पश्चिम में बीजेपी के मौजूदा विधायक नरेंद्र पवार को सीट दिए जाने का आग्रह किया लेकिन शिवसेना ये सीट खुद के लिए मांग रही है. वहीं किनवट में भी शिवसेना, रामदास आठवले की पार्टी को सीट देने के विरोध में है. वडाला में शिवसेना की इच्छुक उम्मीदवार श्रद्धा जाधव बीजेपी के कालिदास कोलंबकर को टिकट देने से नाराज़ हैं. इसके अलावा मुंबादेवी सीट पर शिवसेना ने पांडुरंग सकपाल को एबी फॉर्म दिया है जबकि बीजेपी अतुल शाह को टिकट देने पर विचार कर रही है.

कम सीटों में क्यों मान गई शिवसेना

दरअसल शिवसेना को सत्ता में बने रहना है. पार्टी को पता है कि अगर वह अकेले चुनाव लड़ती है तो नहीं जीतेगी. इस बार तो शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के बेटे में चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में शिवसेना की नजर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी है.

विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. बीजेपी-शिवसेना के बीच 249 सीटों पर सहमति बन गई है. बाकी की बची 39 सीटों पर फैसला होना अभी बाकी है. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. हालांकि चुनाव बाद दोनों दलों ने गठबंधन कर लिया था.

महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को लगा झटका, हलफनामे में गलत जानकारी देने पर चलेगा केस

चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख- 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन-19 अक्टूबर चुनाव की तारीख- 21 अक्टूबर मतगणना की तारीख- 24 अक्टूबर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget