एक्सप्लोरर

2019: शिवसेना से टूट जाएगा संबंध, अमित शाह बोले- अकेले लड़ने की तैयारी शुरू करें

शिवसेना केंद्र में भी साझीदार है और महाराष्ट्र में भी गठबंधन सरकार का हिस्सा है लेकिन दोनों दलों के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है.

नई दिल्ली: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उपजे अविश्वास के बाद अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू करेगी. पार्टी नेताओं के साथ मुंबई में बैठक में अमित शाह ने ये निर्देश भी दिया है. पिछले 4 सालों में कई बार ये सवाल उठता रहा है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 2019 के चुनाव में बीजेपी का अपने करीब तीन दशक पुराने साथी शिवसेना से संबंध टूट जाएगा.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनावों की तैयारी में हर राज्य के दौरे पर हैं. शिवसेना केंद्र में भी साझीदार है और महाराष्ट्र में भी गठबंधन सरकार का हिस्सा है लेकिन दोनों दलों के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है. अमित शाह ने रविवार को दोपहर से शाम तक मैराथन बैठकें की, पार्टी विस्तारकों के अलावा लोकसभा टोली के साथ बैठकें की, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इन बैठकों में साफ कर दिया कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करें.

सूत्रों के मुताबिक शाह ने बैठक में कहा, गठबंधन को लेकर जो भी परिस्थितियां बने, हमें अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी रखनी है. पार्टी गठबंधन पर आखिरी फैसला लेगी. हर बूथ पर हमें चार बाइक सवार कार्यकर्ता तैयार करने है, ऐसे 1 लाख बूथों पर चार लाख बाइक सवार कार्यकर्ता तैयार करें.

साफ है बीजेपी शिवसेना को लेकर आशंकित है, इसलिए अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी रखना चाहती है. मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तो टीडीपी लेकर आई थी, लेकिन इस प्रस्ताव ने एनडीए के बीच अविश्वास की खाई को और गहरा कर दिया. शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मोदी सरकार के साथ न खड़े होकर बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रहे खटास भरे संबंधों को और भी खट्टा कर दिया. पार्टी नेतृत्व सीधे तौर पर इस मामले से जुड़ा है, लिहाजा बाकी नेता खुलकर नहीं बोल रहे.

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 लोकसभा सीटें जीती थी. विधानसभा चुनाव आते-आते बीजेपी ने मोदी लहर के दम पर सालों पुराने गठबंधन में ज़्यादा सीटों की मांग की और दोनों पार्टी 25 साल बाद अलग-अलग चुनाव लड़ी. बीजेपी को 122 विधानसभा सीटों पर जीत मिली और शिवसेना को 63 सीटों पर जीत हासिल हुई. हालांकि, बाद में शिवसेना ने बीजेपी को समर्थन का एलान कर दिया और गठबंधन सरकार में शामिल भी हुई.

तनातनी के बीच नगर निकाय के चुनाव में एक बार फिर शिवसेना और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़े. मुंबई महानगरपालिका में शिवसेना ने 90 और बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की. फिर बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन किया. सरकार बनाने के लिए दोनों दल मिलते तो रहे लेकिन दिल नही मिल पाए. शिवसेना के तेवर भी लगातार गर्म बने हुए है.

कांग्रेस ने तो सीधे शिवसेना को चुनौती दे दी कि पहले राज्य और केंद्र सरकार से बाहर आये. साफ है कि अब बीजेपी महाराष्ट्र में एकला चलो की रणनीति पर काम कर रही है, अगर शिवसेना से आखिरी वक्त पर गठबंधन टूटने की कगार पर आया तो बीजेपी झुकने की जगह चुनाव मैदान में मुकाबला करने के लिए तैयार रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget