एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सभी पार्टियों ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान, जानेमाने चेहरों को दिए टिकट

शिवसेना ने अपनी ओर से प्रियंका चतुर्वेदी को राज्यसभा की उम्मीदवारी दी है. एनसीपी की ओर से पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को पर्चा भरा.

मुंबईः आने वाले 26 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिये महराष्ट्र में सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सभी पार्टियों ने जानेमाने चहेरों को टिकट दिया है. राज्य से 7 सीटों पर चुनाव होने हैं. महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने गटबंधन करके सरकार बनाई है और राज्यसभा चुनाव में तीनों पार्टियां भी इसी गठबंधन के आधार पर अपने उम्मीदवार उतार रहीं हैं. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के हिस्से में एक एक सीट आ रही है. चौथी सीट को लेकर तीनों पार्टियों में चर्चा चल रही है कि वो किसके हिस्से में जायेगी. विपक्षी पार्टी बीजेपी को तीन सीटें मिलेंगीं.

शिवसेना ने अपनी ओर से प्रियंका चतुर्वेदी को उम्मीदवारी दी है. प्रियंका चतुर्वेदी पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं और पिछले साल ही वे कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं थीं. राज्यसभा के लिये शिवसेना इससे पहले भी संजय निरूपम, प्रीतीश नंदी और राम जेठमलानी जैसे कई गैर मराठियों को टिकट देती आई है.

एनसीपी की ओर से पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को पर्चा भरा. पहले पवार बारामती से लोकसभा चुनाव लड़कर संसद पहुंचते थे लेकिन वो सीट अब उन्होने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को दे दी है. सुले 2 बार से बारामती की सांसद हैं. कांग्रेस ने अपनी ओर से राजीव साटव को उम्मीदवारी दी है. साटव पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से कांग्रेस के जो 2 सांसद चुने गये थे उनमें से एक साटव थे.

बीजेपी ने अपने हिस्से की तीन सीटों में से एक सीट आरपीआई (आठवले गुट) के रामदास आठवले को दी है जो कि फिलहाल केंद्रीय मंत्री भी हैं. दूसरी सीट छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले को दी है जो कि पिछले साल एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और तीसरी सीट भागवत कराड को दी है जो कि औरंगाबाद के पूर्व मेयर हैं. 13 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख है और 18 मार्च तक पर्चे वापस लिये जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget