एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: AIMIM सांसद ने राज ठाकरे को लाउडस्पीकर विवाद पर घेरा, कहा- आक्रामक भाषा के लिए पुलिस संज्ञान ले

Maharashtra Loudspeaker Row: लोकसभा सदस्य जलील ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह और उनकी पार्टी ठाकरे को उन्हीं की भाषा में जवाब दे सकती है लेकिन वह ऐसा करने से बचेगी.

Maharashtra Loudspeaker Row: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद इम्तियाज जलील ने लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे को घेरा है. जलील ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार और पुलिस को यहां रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे की आक्रामक भाषा और लहजे का संज्ञान लेना चाहिए. ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है और अजान की आवाज को दबाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करने की धमकी दी है.
 
उन्होंने एक रैली में कहा था कि अगर मुस्लिम समुदाय लाउडस्पीकर पर अनुरोध को ‘‘अच्छी तरह’’ नहीं समझते हैं तो वह ‘‘महाराष्ट्र की ताकत’’ को देखेंगे. AIMIM  के लोकसभा सदस्य जलील ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह और उनकी पार्टी ठाकरे को उन्हीं की भाषा में जवाब दे सकती है लेकिन वह ऐसा करने से बचेगी क्योंकि ‘‘हमें महाराष्ट्र में ही रहना है और अगर समुदाय ने आक्रामक रुख अपना लिया तो समस्याएं खत्म नहीं होगी.’’
 
दरअसल महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रही बहस के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने औरंगाबाद में रैली की थी. मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाकर सुर्खियों में आने वाले राज ठाकरे के औरंगाबाद संबोधन पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं. 
 
क्या बोले राज ठाकरे
 
संबोधन के दौरान राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि आज तारीख एक मई है, कल दो मई है, 3 मई को ईद है, इसके बाद 4 मई को हम नहीं सुनेंगे. जहां जहां लाउडस्पीकर्स लगे हुए है, वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. राज ठाकरे ने संबोधन के दौरान कहा कि औरंगाबाद में रैली तो अभी शुरुआत है बस. हम महाराष्ट्र के हर जिलों में जाकर सभा करेंगे. ठाकरे ने कहा कि अगर सीएम सही तरीके से नही समझेंगे तो महाराष्ट्र में क्या ताकत है, ये दिख जाने दो. मेरा हिंदू भाईयों से अनुरोध है कि आगे पीछे मत देखो. आज महाराष्ट्र में ऐसी हालात है कि अभी नहीं तो कभी नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget