एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: गणपति विसर्जन के दौरान 11 लोगों की मौत

मुंबई: मुंबई और महाराष्ट्र के अनेक इलाकों में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद जिले में बिदकिन के पास शिवनाई लेक में विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए.

राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि औरंगाबाद में तीन लोगों की मौत के अलावा, पुणे में चार, जलगांव में दो, नासिक और बीड जिले में एक-एक व्यक्ति की जानें चली गईं. बहरहाल उनकी मौत के बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. मुंबई में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आधिकारिक आवास में स्थापित प्रतिमा को कृत्रिम (ऑर्टिफिशियल) तालाब में विसर्जित किया गया.

लालबागचा राजा से की गई विसर्जन की शुरुआत

मुंबई में गणेश मूर्तियों के विसर्जन की शुरुआत गणेश गली मंडल और लालबागचा राजा की गणेश मूर्तियों से की गयी. त्योहार के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु जुटे थे. यह गणेश उत्सव 25 अगस्त को शुरू हुआ और 'अनंत चतुर्दशी' पर समाप्त हो रहा है. सेंट्रल मुंबई के लाल बागचा राजा पंडाल की गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पहले अनेक भक्तों ने यहां मछुआरों के पारंपरिक कोली नृत्य का प्रदर्शन किया. सोलापुर में भक्तों ने गणेश मूर्तियों को अपने घरों से निकाला और उन्हें यहां सिद्धेश्वर झील में विसर्जित कर दिया.

तिलक अंग्रेज़ों से लड़ने के लिए की थी पर्व की शुरुआत

गणेश मूर्तियों का विसर्जन गणेश उत्सव के अंत का प्रतीक है. बाल गंगाधर तिलक ने लोगों में देशभक्ति और ब्रिटिश राज से लड़ने का जज्बा पैदा करने और इसके लिए लोगों को एकजुट करने के लिए इस उत्सव का प्रारंभ किया था. पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित 7,600 गणेश मूर्तियों, जबकि घरों में स्थापित एक लाख से ज्यादा मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि गणेश की छोटी मूर्तियों को पहले विसर्जित किया जाएगा, जबकि इसके बाद लालबागचा राजा जैसी बड़ी मूर्तियों को दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के करीब अरब सागर में विसर्जित किया जाएगा. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि कम से कम 80 सार्वजनिक मूर्तियों और 3600 घरेलू मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया है. बीएमसी, पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना ने मूर्तियों का सुचारू और सुरक्षित विसर्जन तय करने के लिये विस्तृत व्यवस्था की है.

गणेश मूर्तियों के विसर्जन के प्रमुख स्थान गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, पवई झील, दादर चौपाटी, मात जेटी और मलाड में इसके लिए उचित प्रबंध किये गये हैं. बीएमसी ने भक्तों से किसी भी सहायता के लिये अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है. पुलिस ने विसर्जन वाले स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और राज्य रिजर्व पुलिस बल की कंपनियों को भी तैनात किया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget