एक्सप्लोरर

Al Qaeda Threat: वृंदावन के महंत का दावा- अलकायदा ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Threat to Kill: वृन्दावन का महंत बताने वाले धर्मेंद्र गिरि गोस्वामी ने कहा है कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने खुद को 'अलकायदा' से जुड़ा बताया है.

Al Qaeda Threatened: मथुरा जिले के वृन्दावन में रहने वाले एक आश्रम के महंत ने दावा किया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को 'अलकायदा' से जुड़ा हुआ बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में भी कुछ इसी प्रकार की शिकायत की थी. तब भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन ताजा मामला शनिवार रात का है.

खुद को श्री शंकराचार्य सनातन दशनाम, अखाड़ा श्रीमठ महेश्वर धाम, वृन्दावन का महंत बताने वाले धर्मेंद्र गिरि गोस्वामी ने कहा है कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने खुद को ''अलकायदा'' से जुड़ा हुआ बताया है.

तहरीर में यह भी कहा गया है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने हिंदू राष्ट्र की मांग और नुपुर शर्मा के समर्थन से दूर रहने की धमकी दी. साथ ही उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री की भी हत्या करने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें- Amaravati Murder Case: उमेश कोल्हे हत्याकांड के मास्टर माइंड को 7 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया, कोर्ट में आज हुई पेशी

गोस्वामी का कहना है कि एक दिन पहले उन्होंने अपने खून से प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देने की मांग की थी. इससे पूर्व वह भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर भी समर्थन जाहिर कर चुके हैं. इसलिए उन्हें इस प्रकार की धमकियां मिल रही हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 295 (ए) व 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है. अभी तक मिले संकेतों के मुताबिक यह कॉल बेंगलुरु से की गई है. वास्तविक जानकारी जांच पूरी होने पर मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Justice Pardiwala: नूपुर शर्मा पर सख्त टिप्पणी करने वाली बेंच के सदस्य जस्टिस पारदीवाला बोले- 'ज़रूरी नहीं कोर्ट के फैसले बहुमत के अनुरूप ही हों'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget