एक्सप्लोरर

महाकुंभ में सिर पर शिवलिंग रख उपराष्ट्रपति धनखड़ ने लगाई आस्था की डुबकी, बोले- जीवन हो गया धन्य

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का दौरा किया. उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. अब तक 31.46 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है.

Vice President Jagdeep Dhankhar visits MahaKumbh: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार (01 फरवरी, 2025) को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस अवसर को जीवन धन्य करने वाला क्षण बताया. वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ हेलिकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया.

इसके बाद उपराष्ट्रपति अरैल संगम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने क्रूज पर सवार होकर नौकायन का आनंद लिया. संगम के चिह्नित स्थल पर उन्होंने स्नान किया. इस दौरान स्वस्ति वाचन के मध्य उन्होंने सिर पर शिवलिंग रखकर श्रद्धा की डुबकी लगाई. वृंदावन के मुख्य पुजारी पुंडरीक गोस्वामी ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया.

साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित
नौकायन के दौरान साइबेरियन पक्षियों को देखकर उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्साहित हो उठे. उन्होंने अपने हाथों से पक्षियों को दाना डाला और परिवार के साथ इस आनंददायक क्षण का लुत्फ उठाया. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से त्रिवेणी संगम के महत्व के बारे में भी चर्चा की.

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के महाप्रयाग में स्नान कर उपराष्ट्रपति ने जनकल्याण का संकल्प लिया. संगम स्नान के पूर्व उन्होंने घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और स्नान के बाद "तीर्थराज प्रयाग की जय" और "हर-हर महादेव" के जयकारे लगाए.

धार्मिक स्थलों के दर्शन और की पूजा-अर्चना
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति सरस्वती कूप, अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. महाबली हनुमान को रोली, वस्त्र, जनेऊ, सिंदूर, लाल चंदन, माला, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किया और हनुमान जी की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया. योगी आदित्यनाथ से इन स्थलों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर चर्चा की.

महाकुंभ की तैयारियों की सराहना
महाकुंभ की तैयारियों को देखकर उपराष्ट्रपति धनखड़ प्रभावित हुए. उन्होंने कहा, "अपने जीवन में इतना भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित महाकुंभ आयोजन पहले कभी नहीं देखा. यहां आकर जीवन धन्य हो गया." इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : Budget 2025: बजट से पहले छा गई निर्मला सीतारमण की मधुबनी साड़ी, जानें किसने बनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget