एक्सप्लोरर

3000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, 554 टिकट काउंटर और 1176 CCTV कैमरे... महाकुंभ 2025 के लिए इंडियन रेलवे ने बनाया ये प्लान

Indian Railways Plan For Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है और 5 करोड़ तीर्थयात्रियों के अकेले मौनी अमावस्या वाले दिन आने की उम्मीद है.

Indian Railways Special Trains For Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला. हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. श्रद्धालु कुंभ में आकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं. वहीं, भारतीय रेलवे भी देश के दूर दराज इलाकों से श्रद्धालुओं को प्रयागराज लाने का खास प्रबंध कर रहा है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे 3,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, 554 टिकट काउंटर, रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए 1,000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे प्रयागराज के स्टेशनों पर लगाए हैं. इसमें 12 भाषा की घोषणा प्रणाली और नजर रखने के लिए एक समर्पित वॉर रूम भी शामिल हैं. 2019 के अर्ध कुंभ के दौरान जो ट्रेनें चलाई गईं थी उनकी तुलना में ये ट्रेनें 4.5 गुना ज्यादा हैं. इनमें से लगभग एक चौथाई लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं.

भारतीय रेलवे ने की भारी व्यवस्था

इस प्लान के तहत रेलवे ने रियल टाइम मॉनिटरिंग की लाइव फीड के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज क्षेत्र के 9 स्टेशनों पर कुल 1176 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया, "प्रयागराज, नैनी, चोकी और सूबेदारगंज स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की मदद के लिए कुल 12 भाषाओं में अनाउंसमेंट सिस्टम शुरू किया गया है. इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्रियों को कुंभ के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए स्टेशन पर 22 भाषाओं की किताबें भी मौजूद हैं."

लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए भारतीय रेलवे कुल 10,000 नियमित ट्रेनें चला रहा है, इसमें से कुल 3134 स्पेशल ट्रेनें हैं. अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के लिए कुल 1869 छोटी दूरी की ट्रेनें, 706 लंबी दूरी की ट्रेनें और 559 रिंग ट्रेनें चल रही हैं.

रेलवे तीन सालों से कर रहा था तैयारी, इतना हुआ निवेश

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यात्री ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए मालगाड़ियों को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की ओर मोड़ दिया गया है. कुंभ से जुड़ी परियोजनाओं के लिए पिछले तीन सालों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है."

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: 50 साल पहले कुंभ पर स्‍टीव जॉब्‍स ने लिखा थी चिट्ठी, अब इतने करोड़ में हुई नीलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget