एक्सप्लोरर

डर से बच्चों की निकली चीख, मची अफरातफरी... महाकुंभ में भड़की आग पर क्या बोले चश्मदीद?

Prayagraj Kumbh 2025 Fire: महाकुंभ 2025 के दौरान अचान आग लगने की घटना सामने आई. इसके बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालांकि अभी आग पर काबू पा लिया गया है.

Maha Kumbh 2025 Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में रविवार (19 जनवरी, 2025) शाम को सेक्टर 19 कैंपसाइट इलाके में अचानक भीषण आग लग गई. दो से तीन गैस सिलेंडर फटने की भी बात सामने आई है. इस दौरान हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और कई वीडियो भी सामने हैं, जो मंजर बयां कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टेंट में आग लगी हुई है और आग की लपटों के साथ धुआं ही धुआं उठ रहा है. इस बीच लोग इधर-उधर भागते हुए देखे गए और एक बच्ची पापा-पापा चिल्ला रही है. कोई कंबल लेकर भाग रहा है, कोई साइकिल लेकर. कल्पवासियों के टेंट के पास आग फैलने के खतरे के चलते लोगों ने जगह खाली कर दी. मौके से जले हुए सिलेंडर मिले हैं. 

टेंटों से सामान निकालते दिखे लोग 

आग लगने की घटना के बाद आसपास के टेटों में रह रहे लोग अपना-अपना सामान बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं. कोई अपना बिस्तर लेकर बाहर आते दिख रहा तो कोई गैस चूल्हा तो कोई साइकिल. लोग अपने-अपने बच्चों को टेंट में जाने से मना करते हुए भी दिखाई पड़ते हैं. 

कई टेंट जलकर खाक

एबीपी न्यूज ने ग्राउंड जीरो पर पाया कि कई टेंट जलकर खाक हो गए. एक चश्मदीद ने कहा, "टेंट के अंदर जो भी सामान था वो सब जलकर राख हो गया. अचानक से आग लगी कुछ कहा नहीं जा सकता. मैं बाहर फोन पर बात कर रहा था कि अचानक से आग लग गई."

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से ही घटनास्थल पर खड़ी कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर भागते हुए दिखे और आग बुझाने के लिए पानी वाले पाइप को मौके पर ले जाते दिखे. प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर ने कहा, "महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो-तीन सिलेंडर फट गए, जिससे शिविरों में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है."

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में लगी भीषण आग पर पाया काबू, कई शिविर जलकर हुए खाक, CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget