एक्सप्लोरर

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- डिक्शनरी से ढूंढ़ कर दी जा रही हैं गालियां

मोदी ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा, "इस बात का आत्मचिंतन करो कि इतना बेहाल क्यों हुआ, इतनी पराजय के बाद भी ये सुधरने को तैयार नहीं हैं.''

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस डिक्शनरी से ढूंढ़-ढूंढ़ कर गालियां दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 440 सीटों से 44 सीटों पर आ गई, लेकिन उनका अहंकार अभी भी नहीं गया. जम्बूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी ने जातिवादी राजनीति पर भी हमला बोला.

पीएम कहा, "वोट बैंक की राजनीति ने देश को दीमक की तरह तबाह किया है, आजादी के 70 साल बाद भी देश में जो बर्बादी आई है, वह वोट बैंक की राजनीति का ही नतीजा है. कई दल समूहों को बांटकर सत्ता पाने का खेल खेलते थे. वे सबका कल्याण नहीं चाहते थे, बल्कि सिर्फ कुर्सी का रास्ता बनाते थे. ऐसे लोगों ने देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटा है और सामाजिक ताने- बाने को तहस-नहस कर दिया है.

BJP बोली- दलाल भंडारी को नहीं मिली राफेल डील इसलिए कांग्रेस कर रही है विरोध

कांग्रेस की बदहाली और सिकुड़ते जनाधार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, "ऐसी पार्टी जो 125 साल पुरानी हो, जिसने 50-60 साल देश पर राज किया हो, जिसके पास कई पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद-विधायक हों, ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी पार्टी को अब देश में सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर ढूंढना पड़ता है कि किसी कोने में बची है या नहीं बची है."

मोदी ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा, "इस बात का आत्मचिंतन करो कि इतना बेहाल क्यों हुआ, इतनी पराजय के बाद भी ये सुधरने को तैयार नहीं हैं. वर्ष 1984 में हमारी भी पराजय हुई थी, अटल जी समेत चुनाव हार गए थे, लेकिन हमने चुनाव हारने के बाद ईवीएम को गाली देकर चमड़ी बचाने का काम नहीं किया. पराजय के बाद संकल्प के साथ चले, देश की जनता को विश्वास दिलाया, और आज देश की जनता ने हम पर भरोसा किया."

हार के डर से कांग्रेस किसी भी पार्टी की गोद में बैठने को तैयार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हार के बाद भी कांग्रेस आत्मचिंतन को तैयार नहीं है, 440 से 44 हो गए, उसके बाद भी ये आत्मचिंतन को तैयार नहीं हैं. इसका कारण अहंकार है. वे मानते हैं कि ये गद्दियां सिर्फ उनके लिए ही हैं. मोदी ने कहा, "अगला चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ जाएगा. हमारी ताकत कार्यकर्ता हैं, चुनाव हमें धनबल, बाहुबल से नहीं बल्कि जनबल से लड़ना है. वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज में घोले जाने वाले जहर को रोकना होगा. यही कारण है कि तीन तलाक जैसे मुद्दों पर उस दल का नजरिया अलग है, जिसकी मुखिया महिला है."

प्रधानमंत्री ने इशारों-इशारों में एससी-एसटी एक्ट संशोधन का जिक्र किए बिना कहा, "सबका साथ, सबका विकास सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि भाजपा का मकसद समाज के सभी वर्गो का विकास करना है, यही कारण है कि समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं बनाई गई हैं." मोदी ने राफेल का जिक्र किए बिना कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में गठबंधन करने में सफल न होने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी दुनिया के देशों से गठबंधन कर रही है. कांग्रेस के इस रवैए को देश के जागरूक नागरिकों को समझना होगा.

बेशर्म हैं राहुल गांधी, बिना कमीशन गांधी परिवार जिंदा नहीं रह सकता: रवि शंकर प्रसाद

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, "भाजपा ऐसा दल है, जो एकात्म मानववाद को लेकर चलता है. ऐसा दल दुनिया में नहीं है जो मानवता की बात करता हो."  मोदी ने आजादी के बाद के तीन आदर्श बताए. उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और पंडित उपाध्याय ही आदर्श हैं. हमारा विश्वास समन्वय में रहा है."

पीएम मोदी का पूरा भाषण यहां सुनें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget