एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री Imarti Devi का ये कैसा रवैया? मास्क लगाने की जगह गाड़ी से बाहर फेंका, Video Viral

Madhya Pradesh News: मंत्री ने पहले तो मास्क लगा लिया लेकिन इसके बाद मास्क फेंकते हुए अपनी गाड़ी बढ़ा दी. इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री के मास्क फेंकने को लेकर चिल्लाते हुए नजर आए.

Imarti Devi Video: अकसर सुर्खियों में रहने वाली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी का एक और नया कारनामा सामने आया है. जब मंत्री इमरती देवी भांडेर से डबरा की ओर जा रही थीं, तभी उन्हें रास्ते में बम बम महादेव चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बगैर मास्क के देखा और मास्क लगाने के लिए बोला. 

मंत्री ने पहले तो मास्क लगा लिया लेकिन इसके बाद मास्क फेंकते हुए अपनी गाड़ी बढ़ा दी. इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंत्री के मास्क फेंकने को लेकर चिल्लाते हुए नजर आए. मंत्री का मास्क फेंकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

एक ओर भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं. इमारती देवी जिन्हें अपना नेता मानती हैं, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कई बार जनता से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं लेकिन इमरती देवी के इस कारनामे को लेकर शहर में भी सियासत गर्म हो गई है. 

शहर के लोगों का मानना है कि यह मास्क आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया गया था. इसलिए मंत्री ने मास्क फेंक दिया. अगर बीजेपी कार्यकर्ता या किसी सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता ने यह मास्क दिया होता तो शायद दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री इमरती देवी मास्क लगा लेतीं.

 इमरती देवी वर्तमान में बीजेपी की नेता हैं. साल 2018 में कमलनाथ सरकार के दौरान वह महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं. इससे पहले वह साल 2019 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब रिपब्लिक डे के मौके पर भाषण नहीं पढ़ पाई थीं. इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से कहकर भाषण पढ़वाया था. ज्योतिरादित्य समर्थक माने जाने वाली इमरती देवी ने साल 2020 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. चुनाव में मात खाने के बाद शिवराज सरकार ने उन्हें लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट का दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया है.

UP Election 2022: गठबंधन का एलान करते हुए Owaisi ने निकाला नया फॉर्मूला, बोले- सत्ता में आए तो 2 सीएम होंगे, 3 डिप्टी सीएम

Jammu-Kashmir में परिसीमन और चुनाव कराने को लेकर अमित शाह का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget