एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेशः डीजीपी के पत्र से पुलिस विभाग में मची खलबली, क्या काम नहीं कर रहे 29 सीनियर IPS?

डीजीपी विवेक जौहरी ने अपने पत्र में 29 आईपीएस अधिकारियों को लेकर सवाल उठाए हैं. डीजीपी के पत्र पर पूर्व सीएम उमा भारती ने भी तीन ट्वीट कर अपनी बात रखी है.

भोपालः  मध्य प्रदेश के पुलिस प्रमुख विवेक जौहरी की एक चिट्ठी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. डीजीपी की चिट्ठी सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस अधिकारियों की निष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं.

डीजीपी ने अपने पत्र में कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा है कि कई आईपीएस तो बिना ऑफिस आए ही वेतन ले रहे हैं. इस चिट्ठी को देखकर ऐसा लगता है कि लाखों रुपये का वेतन पाने वाले आईपीएस अधिकारी कामचोरी कर रहे हैं. डीजीपी ने कहा है कि यह बहुत ही खेद का विषय है कि स्पेशल डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारी दफ्तर में नहीं होते हैं और न ही फोन रिसीव करते हैं.

डीजीपी विवेक जौहरी ने भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात 29 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को लेकर यह सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि 29 में 14 आईपीएस अधिकारी तो ऐसे हैं, जिन्हें लंच करने में 2 घंटे का वक्त लगता हैं. कुछ अधिकारी तो लंच के बाद ही ऑफिस छोड़कर चले जाते हैं. उसके बाद ऑफिस आते ही नहीं हैं. 3 ऐसे भी आईपीएस अधिकारी हैं, जो कभी ऑफिस आते ही नहीं हैं. बिना काम के ही ये सारे अधिकारी सैलरी के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं.

मध्य प्रदेशः डीजीपी के पत्र से पुलिस विभाग में मची खलबली, क्या काम नहीं कर रहे 29 सीनियर IPS?

डीजीपी ने अपने पत्र में 29 आईपीएस अधिकारियों की कार्यशैली का जिक्र किया है. उन्होंने पाया है कि वर्किंग टाइम में अधिकारी अपने चैंबर से गायब रहते हैं. यहीं नहीं कई अधिकारी तो लंच के बाद ऑफिस आते ही नहीं हैं.

विवेक जौहरी ने 6 जून को चिट्ठी लिख अधिकारियों से काम को महत्व देने को कहा है. साथ ही उन अधिकारियों से कहा है कि वह सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक ऑफिस में रहें.

इस पत्र पर पूर्व सी एम उमा भारती ने तीन ट्वीट कर अपनी बात कही है, उमा ने कहा कि DGP ईमानदार अधिकारी हैं इसलिए यह बात कह पाये, अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सामने चुनौती है कि कैसे प्रदेश को आदर्श पुलिस वाला राज्य बनायें. भाजपा के प्रदेश प्रमुख वी ड़ी शर्मा ने भी यही बात कह कर पुलिस की बिगड़ी कार्यप्रणाली के लिए कमलनाथ सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया.

भारत-चीन सीमा विवाद: अब राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दिया शायराना अंदाज में जवाब, चीन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget