एक्सप्लोरर

घर वापस आया 3 साल पहले मर चुका बेटा, पिता ने किया था अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मां-बाप को उनका तीन साल पहले मर चुका बेटा वापस मिल गया है. बेटे को इतने साल बाद अचानक देखकर मां-बाप के साथ गांव वाले भी हैरान हो गए. इस बेटे का उन्होंने तीन पहले अंतिम संस्कार किया था.

जहां कोविड-19 लोगों की जान ले रहा है, वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक मां-बाप को उनका तीन साल पहले मर चुका बेटा वापस मिल गया है. तीन साल पहले जिस बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, वह लॉकडाउन के चलते अचानक अपने घर पहुंच गया.

तीन साल बाद बेटे को जिंदा देख लोग हैरान हो गए. लड़के के मां-बाप क साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का महौल हो गया है. बेटे के घर पहुंचने पर लड़के मां-बाप ने खुशी जतााई है. बेटे का नाम उदय है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उदय छतपुर के बिजावर के डिलारी गांव के रहने वाले भगोला आदिवासी का बेटा है. वह तीन साल पहले गायब हो गया था. उसके गायब होने के बाद मां-बाप ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई. जिसके बाद उसकी खोज शुरू हुई.

पुलिस को उदय तो नहीं मिला, लेकिन एक कंकाल मिला. जिसके बाद उसकी घर वालों से शिनाख्त करवाई गई. एक कपड़े को देखकर उदय के मां-बाप से इस कंकाल की पुष्टि की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद उसके मां-बाप हताश हो गए. लेकिन तीन साल बाद वह अचानक वापिस आ गया.

दिल्ली में लगा चोरी का आरोप बेरोजगारी और लॉकडाउन के चलते जब सभी मजदूर अपने-अपने घर पहुंचे रहे हैं. तब उदय भी अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते के साथ ही उसके मां-बाप उसे पुलिस स्टेशन लेकर गए और उन्हें पूरी बात बताई. घर वापिस आने के बाद उदय ने भी खुशी जाहिर की और इन तीन सालों के बारे में बताया. उसने कहा,'मैं दिल्ली भाग गया था जहां कुछ लोग मुझे झूठे चोरी के मामले में फंसा रहे थे.' इसके बाद वह गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था और वहीं रहता था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
India Weather Today: आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती?
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती?
Embed widget