एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: छात्रों का रिजल्ट जाति के आधार पर जारी होने से विवाद, कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी प्रदेश को जातिगत आधार पर बांटने का कार्य कर रही है.... धार में एससी-एसटी गुदवाने के बाद अब हाईस्कूल के परिणामों को जातिगत आधार पर घोषित करना, बीजेपी की निम्नस्तरीय सोच को दर्शाता है.’’

भोपाल: मध्य प्रदेश में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में पास हुए विद्यार्थियों के नाम जातियों की श्रेणी में देने से विवाद उत्पन्न हो गया है. कांग्रेस ने प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का यह प्रयास प्रदेश को जाति के आधार पर बांटने वाला है. हालांकि शिक्षा मंडल ने कहा कि 14 मई को घोषित किए गए परीक्षा रिजल्ट में विद्यार्थियों का जातियों की श्रेणी के आधार पर कोई विभाजन नहीं किया गया है. यह डाटा कलेक्ट करने का केवल एक ड्राफ्ट था.

जारी गए रिजल्ट में पास हुए विद्यार्थियों की संख्या चार श्रेणियों सामान्य, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) में जारी की गयी थी. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने इस पर कहा कि यह बीजेपी की ‘निम्नस्तरीय सोच’ को दर्शाता है.

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा प्रदेश को जातिगत आधार पर बांटने का कार्य कर रही है.... धार में एससी-एसटी गुदवाने के बाद अब हाईस्कूल के परिणामों को जातिगत आधार पर घोषित करना, भाजपा की निम्नस्तरीय सोच को दर्शाता है.’’

इस बीच, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एस आर मोहंती ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए इसे ‘गलत खबर’ बताया. उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल एक डाटा है…जो कि परीक्षा के रिजल्ट में से निकाला गया है. इससे यह पता चलता है कि कुल कितने विद्यार्थी पास हुए. इसमें से कितने विद्यार्थी ओबीसी के, कितने एससी के और कितने एसटी और दूसरे वर्गों के विद्यार्थी हैं. सभी बोर्ड इस तरह का डाटा जारी करते हैं ...सीबीएसई भी जारी करता है.’’ मोहंती ने कहा, ‘‘बोर्ड विद्यार्थी की मार्कशीट पर जाति का उल्लेख नहीं करता है. यहां तक कि अब तक मार्कशीट छपी भी नहीं है, तो यह जाति आधारित विभाजन कैसे हुआ.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget